Hardik Pandya और MI में बढ़ी अंदरूनी खींचतान! अब हार्दिक की छुट्टी या फिर नीता अंबानी मानेगी उनकी ये ख़ास शर्त
Published - 12 May 2026, 01:13 PM | Updated - 12 May 2026, 01:23 PM
Table of Contents
Hardik Pandya: IPL इतिहास की अगर कोई सबसे सफल टीम है, तो वह निश्चित रूप से मुंबई इंडियंस की ही हैं. यह टीम ने अपनी हिस्ट्री में कुल 5 बार आईपीएल का खिताब जीता. उनके यह सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में आए थे.
हालांकि टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या हिटमैन की विरासत को सही तरीके से आगे नहीं बढ़ा पाए हैं, क्योंकि हार्दिक की कप्तानी में पिछले 3 सीजन में मुंबई इंडियंस ने एक भी ट्रॉफी नहीं जीती और भी इस टीम का प्रदर्शन इतना निराशाजनक रहा है कि इस फ्रेंचाइजी की साख पर अब सवाल उठ रहे हैं. वहीं इसी बीच हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस के रिश्तों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.
अंबानी परिवार चाहता Hardik Pandya से कप्तानी छिनना

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल के 9वें स्थान पर हैं. पिछले 2 मुकाबलों से टीम के लिए हार्दिक पांड्या खेल भी नहीं रहे हैं, ऐसे में अब एक और बड़ी खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस के ड्रेसिंग रूम में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की माने, तो टीम के मालिक आकाश अंबानी और नीता अंबानी, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कप्तानी और प्रदर्शन से खुश नहीं है, जिसके चलते वह दोनों ही अब यह ऑलराउंडर खिलाड़ी से कप्तानी पद वापस लेना चाहते हैं.
हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक का क्रिकेटिंग कद देखते हुए अंबानी परिवार नहीं चाहता कि यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से कही दूसरी टीम में जाए, लेकिन इस खिलाड़ी से कप्तानी जरुर लेना चाहता है.
Hardik Pandya ने रखी अनोखी शर्त
करीबी सूत्रों की माने, तो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और अंबानी परिवार के बीच इस मुद्दे में बातचीत हो चुकी है, लेकिन ऑलराउंडर ने टीम मालिकों के सामने एक ख़ास शर्त रख दी है. उन्होंने अपने ओनर्स को साफ़ कर दिया है कि वह मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ बतौर प्लेयर नहीं खेलना चाहते हैं.
उन्होंने कह दिया है कि अगर उन्हें टीम में रखना चाहते हैं, तो IPL 2027 की कप्तानी भी वहीं करेंगे. हार्दिक पांड्या के साफ़ रुख के बाद टीम ओनर्स किसी भी नतीजे में पहुंचने से पहले कुछ समय लेना चाहते हैं, इसलिए फ्रेंचाइजी की तरफ से अब तक कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.
सूर्या या तिलक बन सकते MI के नए कप्तान
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर टीम ओनर्स विचार-विमर्श अभी जारी है, हालांकि अगर बड़ौदा के इस ऑलराउंडर को रिलीज किया जाता है, तो टीम के पास 2027 आईपीएल के लिए सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के रूप में 2 कप्तानी के विकल्प मौजूद हैं.
तिलक वर्मा को भविष्य को देखते हुए टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है. हालांकि फिलहाल ज्यादा चांस सूर्यकुमार यादव के ही है, जो आईपीएल 2026 में भी हार्दिक की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी कर रहे हैं. रोहित शर्मा भी टीम के पास एक विकल्प के रूप में मौजूद हैं, लेकिन सूत्रों की माने, तो फ्रेंचाइजी अब वापस पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती.
RCB Playing XI: कोलकाता के खिलाफ आरसीबी की अंतिम-11 रिवील, साल्ट-डफी की एंट्री! बेथेल-हेजलवुड OUT
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर