कौन हैं Madhav Tiwari? जिन्होंने पंजाब किंग्स के जबड़े से छीनी DC के लिए जीत, डेब्यू में ही जीता 'प्लेयर ऑफ द मैच'

Published - 12 May 2026, 10:58 AM | Updated - 12 May 2026, 10:59 AM

Madhav Tiwari

Madhav Tiwari: इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा मंच है जो युवा खिलाड़ियों की किस्मत पूरी तरह से बदल देता है. जिन्हें कभी कोई पहचानता नहीं था. लेकिन एक रात में वह क्रिकेट की दुनिया में चमक जाते हैं. एक ऐसा ही खिलाड़ी है युवा ऑलराउंडर माधव तिवारी, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया. अब हर किसी की जुबान पर एक ही नाम है माधव तिवारी. जिन्होंने 225.00 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग कर पंजाब के जबड़े से जीत छिन ली. चलिए तो जानते हैं कि Madhav Tiwari कौन हैं?

कौन हैं Madhav Tiwari?

Madhav Tiwari

28 सितंबर 2003 को जन्मे माधव तिवारी मध्य प्रदेश के मौगंज के रहने वाले हैं. वह एक घातक ऑलराउंडर है, जो गेंद के साथ बल्ले से भी योगदान देते हैं. हालांकि, 22 साल के हो चुके माधव (Madhav Tiwari) ने अभी तक मध्य प्रदेश टीम के लिए घरेलू क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है.

उन्होंने लोकल टूर्नामेंट्स में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था. माधव ने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में भोपाल लियोपार्ड्स के लिए खेलते हुए गेंद के साथ बल्ले से भी जलवा बिखेरा था.

DC ने लाखों में खरीदा

आईपीएल 2025 की नीलामी में में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने तेज गेंदबाज ऑलराउंडर माधव तिवारी (Madhav Tiwari) को 40 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने अपने बल्ले और गेंद से डीसी को विकल्प दिया. जिस कारण फ्रेंचाइजी ने उनपर लाखों की रकम लगाई.

वहीं, पंजाब के खिलाफ माधव ने शानदार परफॉर्मेस से साबित भी कर दिया कि DC का यह सौदा काफी किफायती रहा.

RCB vs KKR, LIVE Telecast: किस ऐप और चैनल पर आएगा आरसीबी बनाम केकेआर मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी

माधव तिवारी की PBKS के खिलाफ तूफानी बैटिंग

आईपीएल 2026 का 55वां मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में माधव तिवारी (Madhav Tiwari) ने मिले सुनहरे मौके का भरपूरा फायदा उठाया. उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट भी हासिल किए. साथ ही दिल्ली के लिए मैच जीताऊं पारी भी खेली. माधव ने पंजाब के सफल बल्लेबाज प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली को अपनी घातक गेंद से पवेलियन भेज दिया.

पहले बैटिंग करने मैजान में उतरी PBKS ने 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए. वहीं, जबावी पारी खेलने उतरी DC की शुरूआत अच्छी नहीं रही. लेकिन कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने मैच में टीम की वापसी करवाई.

अक्षर ने 56 तो मिलर ने 51 रनों की पारी खेली. दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के आउट होने के बाद माधव तिवारी ने मोर्चा संभाला.

उन्होंने सिर्फ 8 गेंदों में 225.00 के स्ट्राइक रेट से 18 रन कूटे. उनकी ही बैटिंग की वजह से DC ने 6 गेंद शेष रहते 3 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. वहीं, अपने प्रदर्शन के लिए माधव को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब से नवाजा गया.

RCB vs KKR, PITCH REPORT: मैच से पहले ही क्लियर हुआ रिजल्ट? पिच रिपोर्ट ने कर दिया सब दूध का दूध-पानी का पानी

Tagged:

Delhi Capitals PBKS vs Dc Madhav Tiwari IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

22 साल

31 मई 2026
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com