IND W vs ING W: भारत को इंग्लैंड के हाथों पहले टी20 मैच में मिली करारी शिकस्त, DLS नियम से हुआ फैसला

Published - 10 Jul 2021, 06:08 AM

india w vs eng w t20

भारत-इंग्लैंड महिला टीम (India W vs Ingland W) के बीच बीते शुक्रवार की रात नॉर्थम्पटन में तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरूआत हो चुकी है. वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय महिला टीम इंग्लिश खिलाड़ियों से पहले टी20 मुकाबले में भिड़ने उतरी थी. टॉस जीतकर टीम इंडिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. तो वहीं बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 177 रन का लक्ष्य खड़ा किया था.

पहले टी20 मैच में लड़खड़ाई भारतीय टीम, इंग्लिश टीम का जलवा बरकरार

india

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान बारिश रोमांच में खलल बन गई और मुकाबले का पक्ष मेजबान टीम के समर्थन में दिया गया. पहले ही मैच में भारत (India) को हार का सामना करना पड़ा है. इस मुकाबले का रिजल्ट डीएलएस नियम के तहत घोषित किया गया था. दरअसल बारिश के खलल डालने के बाद भारतीय टीम को जीत के लिए 8.4 ओवर में 73 रन बनाने थे. लेकिन 3 विकेट के नुकसान पर महिला टीम सिर्फ 54 रन ही बना सकी और 18 रन से इस मुकाबले से हाथ धो बैठी.

तीन मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली है. इस सीरीज का दूसरा मैच 11 जुलाई को होने में खेला जाएगा. बात करें पहले मैच की तो इंग्लैंड की टीम की ओर से टैमी ब्यूमोंट (18) और डेनी वायट (31) के बीच 56 रनों की जबरदस्त पार्टनरशिप हुई थी. पहला विकेट हासिल करने के लिए मेहमान टीम को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा. 8वें ओवर में राधा यादव ने जिस दौरान डेनी वायट को अपना शिकार बनाया उस वक्त तक मेजबान टीम को वो शानदार शुरुआत दे चुकी थीं.

बारिश बनी मैच के रोमांच में खलल

इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन (55) नैट स्किवर के बल्ले से निकला. तो वहीं एमी जोन्स ने भी 43 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया था. जिसके दम पर इंग्लिश टीम 177 रन का लक्ष्य खड़ा कर सकी थी. लेकिन, इस पारी के खत्म होने के बाद नॉर्थम्पटन के मैदान पर झमाझम बारिश हुई. इसके रूकने का इंतजार काफी लंबे समय तक किया जाता रहा. हालांकि जब बारिश के रूकने का कोई आसार नजर नहीं आया तो डकवर्थ लुईस (DSL) के नियम के मुताबिक स्कोर को दोबारा से तय किया गया.

भारत (India ) के सामने 8.4 ओवर में 73 रनों का लक्ष्य दिया गया था. जिसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम को पहला बड़ा झटका कैथरीन ब्रंट ने दिया. उन्होंने दूसरी ही गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को बिना खाता खोले बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया. फ्रर्स्ट डाउन के बाद स्मृति मंधाना ने 17 गेंदों पर 6 चौके जड़ते हुए 29 रन बनाए. लेकिन, तभी नैट स्किवर ने उनको 8वें ओवर की 5वीं गेंद पर कैच आउट करा दिया.

18 रन से टीम इंडिया ने गंवाया पहला टी20 मैच

अच्छी लय में चल रही मंधाना का विकेट भारत (India) के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. उनके जाते ही अगले ओवर में सारा ग्लेन ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (1) का शिकार किया. उन्होंने एक्लेस्टोन के हाथों कैच कराते हुए कप्तान को तीसरा सबसे बड़ा झटका दिया. तय लक्ष्य को भारतीय महिला फिक्स ओवर में हासिल नहीं कर सकी और पहले मुकाबले में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.

Tagged:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम भारत बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट 2021 स्मृति मंधाना हरमनप्रीत कौर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com