बचे हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, गंभीर की KKR के लिए खेले 5 खिलाड़ियों को मौका

Published - 13 Feb 2026, 04:14 PM | Updated - 13 Feb 2026, 04:20 PM

T20 World Cup 7

T20 World Cup: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 अब अपने रोमांचक पड़ाव पर पहुंच चुका है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में न सिर्फ बड़ी टीमों का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला है, बल्कि जिम्बाब्वे, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, नेपाल, इटली जैसी टीमों ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से बता दिया है कि वह भविष्य में बड़ा उटलफेर करने की काबिलियत रखती हैं।

वहीं, भारत अभी अपने दो मैच खेल चुका है, जिसके पहले मैच में टीम इंडिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका को हराया तो दूसरे मैच में नामीबिया (T20 World Cup) को 93 रन से रौंद दिया। अब भारत के बचे हुए मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम सामने आ चुकी है, जिसमें कोच गौतम गंभीर की केकेआर के लिए खेले पांच खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

इन टीमों के खिलाफ होंगे भारत के शेष मैच

गत विजेता टीम इंडिया ने 7 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) की शुरुआत की थी। इस मैच को भारत ने 29 रन के अंतर से अपने नाम किया था तो 12 फरवरी को सूर्या एंड कंपनी ने नामीबिया को 93 रन के बड़े अंतर से हराया था। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

जबकि उनके अगले दो मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स होंगे। भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, 18 फरवरी को नीदरलैंड्स से टीम इंडिया की लीग चरण मैचों में आखिरी भिड़ंत होंगी। बता दें कि, भारत को सुपर-8 में पहुंचने के लिए केवल एक जीत की जरूरत है।

गंभीर की KKR के लिए खेले 5 खिलाड़ियों को मौका

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 20 दिसंबर को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए स्क्वाड का ऐलान किया था, लेकिन हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद स्क्वाड में बदलाव करना पड़ा था। हर्षित की जगह चयनकर्ताओं ने मोहम्मद सिराज को दल में शामिल किया है। जबकि बाकी स्क्वाड में किसी भी तरह का कोई बदालव नहीं किया गया है।

बता दें कि, भारत के वर्तमान स्क्वाड में आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले पांच प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं। इसमें वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह ऐसे दो खिलाड़ी हैं जो कि वर्तमान में भी कोलकाता का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वहीं, संजू सैमसन, कुलदीप यादव और कप्तान सूर्यकुमार यादव भी कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी पहनकर खेल चुके हैं। बता दें कि, संजू साल 2012 में केकेआर का हिस्सा थे, जब गौतम गंभीर टीम के कप्तान थे। वहीं, सूर्या 2014 से 2017 तक और कुलदीप 2016 से 2020/21 तक केकेआर के लिए खेल चुके हैं।

अंडरडॉग्स का कमाल! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 10 रन से हराकर पलटी बाज़ी, अब बाहर होंगे कंगारू

स्क्वाड में इन प्लेयर्स पर रही सभी की नजर

भारतीय टीम को अगर टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) पर कब्जा करना है तो स्क्वाड में शामिल इन खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इसमें सबसे पहला नाम विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का है, जो कि काफी कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं ईशान किशन भी लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं।

वहीं, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव से भी बल्ले से बड़ी पारियों की उम्मीद विश्व कप (T20 World Cup) के बाकी बचे मैचों में होगी। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले दोनों में छाए हुए हैं।

जबकि जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह से नई और पुरानी गेंद से शानदार बॉलिंग की आस भारतीय प्रशंसक लगाए बैठे हैं। इसके अलावा स्पिन विभाग में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, उप कप्तान अक्षर पटेल और युवा हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर से उम्मीद होगी। बता दें कि, सुदंर पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच (T20 World Cup) में मौका मिल सकता है।

T20 World Cup के लिए भारतीय क्रिकेट टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

कैसे करेंगे आप लोग उस्मान तारिक का सामना? ईशान किशन ने सटीक जवाब देकर मुंह करवाया बंद

Tagged:

team india Gautam Gambhir Suryakumar Yadav T20 World Cup
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

तीन विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com