कैसे करेंगे आप लोग उस्मान तारिक का सामना? ईशान किशन ने सटीक जवाब देकर मुंह करवाया बंद

Published - 13 Feb 2026, 03:32 PM | Updated - 13 Feb 2026, 03:54 PM

Ishan Kishan

Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का विजय रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। नामीबिया के खिलाफ 93 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया की नजरें 15 फरवरी को होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले पर हैं। इस मैच से पहले पाकिस्तान के नए मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन की खूब चर्चा हो रही है।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने तारिक के खतरे को लेकर पूछे गए सवाल पर जो जवाब दिया है, उसने विपक्षी खेमे की चिंता बढ़ा दी है।

Ishan Kishan ने उस्मान तारिक को नकारा

Ishan Kishan

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक अपने अनोखे साइड आर्म एक्शन और मिस्ट्री स्पिन के लिए टी20 विश्व कप में चर्चा में बने हुए हैं। टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। इससे पहले हमने पाकिस्तान के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाईलेटरल सीरीज में भी इस विवाद को देखा था।

नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद जब ईशान किशन (Ishan Kishan) से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि भारतीय टीम तारिक के इस अजीबोगरीब एक्शन का सामना कैसे करेगी तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि हमने अपनी तैयारी पहले ही पूरी कर ली है।

अब यह सिर्फ गेंद को देखने और अपना नेचुरल खेल खेलने का समय है। इस लेवल पर हम परिस्थितियां देखते हैं और हमें पता चल जाता है कि गेंदबाज क्या करने वाला है। किशन के इस बयान ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम किसी भी मिस्ट्री से डरने वाली नहीं है।

सूर्यकुमार यादव vs सलमान आगा: किस टीम का कप्तान हैं ज्यादा पढ़ा-लिखा और रहीस, जानें दोनों की दौलत-शोहरत में अंतर

नामीबिया के खिलाफ Ishan Kishan ने मचाया कोहराम

पाकिस्तान मैच से पहले ईशान किशन (Ishan Kishan) का फॉर्म में होना भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है। नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में किशन ने महज़ 24 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े, जिसमें एक ही ओवर में लगातार 4 छक्के शामिल थे। ईशान किशन टी20 विश्व कप से पहले से लगातार फॉर्म में बने हुए हैं।

उन्होंने एमएस धोनी का टी20 वर्ल्ड कप में बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। किशन ने बताया कि नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस का एक्शन भी उस्मान तारिक जैसा ही था और उनके खिलाफ खेलकर भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान मैच के लिए अच्छा अभ्यास मिल गया है।

महामुकाबले से पहले गहमागमी तेज

ईशान किशन ने आगे कहा कि टी20 क्रिकेट में चीजों को सरल रखना ही सफलता की कुंजी है। उनके मुताबिक अगर गेंद हिट करने लायक है, तो हम उस पर प्रहार करेंगे। हमें अपनी ताकत पर भरोसा है और हम स्कोरबोर्ड पर बड़ा लक्ष्य रखने की कोशिश करेंगे।

भारत का टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 7-1 का शानदार रिकॉर्ड है और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

हार्दिक पांड्या और ईशान किशन (Ishan Kishan) की पारी ने मध्यक्रम को मजबूत किया है। अब देखना होगा कि 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर भारतीय बल्लेबाज उस्मान तारिक की मिस्ट्री को कैसे सुलझाते हैं। इस मुकाबले में भारत के लिए कुलदीप यादव का होना बहुत जरूरी है क्योंकि गेंदबाजी में उनका रिकार्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है।

नामीबिया वाला मैच खेले थे ये 2 भारतीय खिलाडी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ कोच गंभीर निकाल रहे बाहर

Tagged:

ISHAN KISHAN IND vs PAK Usman Tariq
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

सचिन तेंदुलकर को

4 साल बाद
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com