केएल राहुल देंगे रोहित के दुश्मन को एंट्री! तो 609 दिन बाद इस दिग्गज की होगी वापसी, ऐसी होगी भारत की प्लेइंग-XI
Published - 21 Sep 2023, 10:46 AM
Table of Contents
IND vs AUS: विश्व कप 2023 से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच 3 वनडे मैच की सीरीज़ खेली जाएगी, जिसका आगाज़ 22 सितंबर से होगा, पहला मैच पंजाब के आइएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में कुछ नए खिलाड़ियों के साथ-साथ कुछ सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा. शुरुआती दो वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की कमान केएल राहुल के कंधो पर होगी, ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का कुछ इस प्रकार प्लेइंग इलेवन हो सकता है.
IND vs AUS: बदल जाएगी सलामी जोड़ी
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/09/Ruturaj-Gaikwad-1.jpg)
शुरुआती दो मैच के लिए रोहित शर्मा को आराम दिया गया है. ऐसे में उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. शुभमन गिल और गायकवाड़ पारी की शुरुआत कर सकते हैं. बता दें कि गायकवाड़ को एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है. ऐसे में उन्हें एशियन गेम्स से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है.
IND vs AUS: कुछ ऐसा हो सकता है मिडिल ऑर्डर
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/09/Shreyas-Iyer-4.jpg)
वहीं 3 नंबर पर टीम इंडिया की ओर से श्रेयस अय्यर खेल सकते हैं, चूंकि विराट कोहली को शुरुआती दो मैच के लिए आराम दिया गया है. श्रेयस अय्यर ने आखिरी वनडे मैच एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. इसके बाद वह चोटिल हो गए थे. लेकिन विश्व कप को देखते हुए उनका प्लेइंग इलेवन में शामिल होना पक्का माना जा रहा है.
श्रेयस ने 44 मैच में 1645 रन बनाए हैं. इसके अलावा 4 नंबर पर ईशान किशन और 5 नंबर पर केएल राहुल भारतीय बल्लेबाजी क्रम को आगे बढ़ाते हुए दिखाई दे सकते हैं. ईशान किशन और केएल राहुल ने एशिया कप 2023 में नंबर 4 और 5 पर खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया था.
ईशान किशन ने पाक के खिलाफ पहले मैच में 82 रन बनाए थे, जबकि राहुल ने पाक के खिलाफ दूसरे मैच में 111 रनों की पारी खेली थी. उनके अलावा नंबर 6 पर सूर्यकुमार यादव को शामिल किया जा सकता है. विश्व कप 2023 को देखते हुए सूर्यकुमार यादव को इस मैच में मौका दिया जा सकता है. हालांकि उन्होंने वनडे में कमाल का प्रदर्शन नहीं किया है. सूर्या ने 27 वनडे मैच में 537 रन बनाए हैं.
IND vs AUS: गेंदबाज़ी विभाग में ये नाम है शामिल
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/09/Mohammed-Siraj-2-1.jpg)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए स्पिन गेंदबाज़ी का ज़िम्मा रविंद्र जडेजा और आश्विन संभाल सकते हैं. दोनों की जोड़ी वनडे में काफी दिनों के बाद नज़र आएगी. इसके आलावा तेज़ गेंदबाज़ी का ज़िम्मा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, और शार्दुल ठाकुर संभाल सकते हैं. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने एशिया कप में कमाल की गेंदाबाज़ी की थी. सिराज एशिया कप 2023 में 9 विकेट अपने नाम किया था. वहीं बुमराह ने 76 विकेट में 125 विकेट झटक चुके हैं.
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का संभावित प्लेइंग इलेवन
/cricket-addictor-hindi/media/post_attachments/wp-content/uploads/2023/09/Team-India-can-become-number-odi-team-in-icc-ranking-if-they-defeat-Australia-by-2-1-in-odi-sereis-.jpg)
शुभमन गिल, रुतुराज गाकयकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्याकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर.
यह भी पढ़ें: 1983 से लेकर 2013 तक…टीम इंडिया के लिए लकी साबित हुए विदेशी कोच, 5 बार ICC की ट्रॉफी पर भारत ने जमाया कब्ज़
यह भी पढ़ें: भारत की वर्ल्ड कप टीम में अचानक हुए बड़े उलटफेर, सूर्या-अय्यर-अक्षर बाहर, धवन-संजू और अश्विन की एंट्री
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।