ENG vs NZ Today Match Prediction, 2nd Test - जानें कौन मारेगा बाज़ी, पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

Published - 16 Jun 2026, 01:25 PM | Updated - 16 Jun 2026, 01:26 PM

ENG vs NZ Today Match Prediction
ENG vs NZ 2nd Test 2026

ENG vs NZ Today Match Prediction: इंग्लैंड (ENG) और न्यूजीलैंड (NZ) के बीच टेस्ट श्रृंखला का दूसरा मैच 17 जून को केनिंग्टन ओवल, लंदन में खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम ने पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड टीम को 115 रन से हराकर श्रृंखला में बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के तरफ से हैरी ब्रूक, ओली रॉबिन्सन और गेस एटकिंसन ने अच्छा प्रदर्शन किया है, वही न्यूजीलैंड टीम के तरफ नाथन स्मिथ और काइल जैमीसन ने अच्छी गेंदबाजी की है। इस दूसरे टेस्ट मैच में जो रूट इंग्लैंड टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे।

इस मैच में ओली रॉबिन्सन के चोटिल होने और बेन स्टोक्स, गस एटकिंसन के बाहर होने के चलते जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर और जॉर्डन कॉक्स को टीम में शामिल किया गया है। दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड टीम श्रृंखला में बराबरी करना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ENG vs NZ Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

यह भी पढ़ें: Night Club Controversy के बाद बेन स्टोक्स लेंगे बड़ा फैसला! कप्तानी छोड़ने के साथ क्रिकेट को कह सकते हैं अलविदा

मैच डिटेल्स (ENG vs NZ Match Details)

मैचइंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
स्टेडियमकेनिंग्टन ओवल, लंदन
मैच की तारीख17 जून 2026 (03:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगSony LIV, Sony Sports TEN Network

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ENG vs NZ Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • इंग्लैंड ने जीते: 7

  • न्यूजीलैंड ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए ENG vs NZ Today Match Prediction में ENG को बढ़त मिलती है।

हालिया फॉर्म (ENG vs NZ Recent Form)

इंग्लैंड: W, L, W, L, L

न्यूजीलैंड: L, W, W, W, D

हालिया फॉर्म को देखते हुए ENG vs NZ Today Match Prediction में NZ को बढ़त मिलती है।

पिच रिपोर्ट (ENG vs NZ Pitch Report- केनिंग्टन ओवल, लंदन)

केनिंग्टन ओवल, लंदन की पिच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है। पिच रिपोर्ट के आधार पर ENG vs NZ Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

यहां अब तक 19 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसके आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 58%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत21%
पहली पारी का औसत स्कोर 340
दूसरी पारी का औसत स्कोर278
तीसरी पारी का औसत स्कोर277
चोथी पारी का औसत स्कोर218
पिच अनुकूलपेसर्स के लिए अनुकूल (73%)

ENG vs NZ Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 220-250

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 125-150

  • मैच परिणाम: इंग्लैंड (ENG) की जीत की संभावना

सीनारियो 2: अगर इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करती है

  • पहली पारी का अनुमानित स्कोर: 250-300

  • दूसरी पारी का अनुमानित स्कोर: 150-180

  • मैच परिणाम: इंग्लैंड (ENG) की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (ENG vs NZ Playing XI Today)

इंग्लैंड प्लेइंग-XI

जो रूट (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैट फिशर, एमिलियो गे, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जोश टंग।

न्यूजीलैंड प्लेइंग-XI

टॉम लैथम (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (ENG vs NZ Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • जो रूट टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड के सबसे प्रमुख बल्लेबाज हैं। यह इस फॉर्मेट में 13000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस मैच में भी यह बड़ा स्कोर कर सकता है।

  • हैरी ब्रूक ने पिछले मैच में एक अर्धशतक लगाया है। यह टेस्ट फॉर्मेट में मैराथन पारियां खेलने में माहिर है। इस मैच में इनसे से बड़ी पारी की उम्मीद है।

टॉप गेंदबाज

  • नाथन स्मिथ NZ टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने 9 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी इनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • जोश टंग भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं यह अच्छी फार्म में है इन्होंने इंग्लैंड की ओर से पिछले मैच में 5 विकेट लिए हैं।

ENG vs NZ Today Match Prediction- दूसरा टेस्ट कौन जीतेगा?

केन विलियमसन के संन्यास लेने के बाद न्यूजीलैंड टीम की बल्लेबाजी यूनिट टॉम लैथम, डेरिल मिशेल और रचिन रविंद्र के कंधों पर है। विलियमसन ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा, जिससे न्यूजीलैंड के लिए एक नए दौर की शुरुआत हुई है।

दूसरी और इंग्लैंड टीम ने पहले मैच में 115 रन से जीत दर्ज की है, जिससे टीम को मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल है। हालांकि बेन स्टोक्स और ओली रॉबिन्सन के बाहर होने से इंग्लैंड को झटका लगा है, लेकिन फिर भी टीम में जो रूट, हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो अपने दम से मैच जीता सकते हैं। इसके अलावा इंग्लैंड हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी आगे है।

इंग्लैंड के जीतने की संभावना: 60%

न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना: 40%

यह भी पढ़ें: पहली बार विवाद में नहीं पड़े बेन स्टोक्स, इससे पहले भी कर चुके ये 4 विवादित कारनामे

ENG vs NZ 1st Test 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad

इंग्लैंड (ENG) Squad

एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, शोएब बशीर, सोनी बेकर

न्यूजीलैंड (NZ) Squad

टॉम लैथम (कप्तान), डेवॉन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, ज़कारी फाउल्केस, ब्लेयर टिकनर, हेनरी निकोल्स

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

England vs New Zealand ENG vs NZ Today Match Prediction ENG vs NZ Dream11 Prediction ENG vs NZ 2nd Test 2026
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com