Prabhsimran Singh Biography (March 2026): प्रभसिमरन सिंह का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक जानकारियां

Prabhsimran Singh

प्रभसिमरन सिंह

भारत
भारत | विकेटकीपर

प्रभसिमरन सिंह का जीवन परिचय (Prabhsimran Singh Biography In Hindi):

प्रभसिमरन सिंह एक उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कौशल से क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है. दाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में पंजाब और आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं. प्रभसिमरन सिंह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. उन्हें 2022 आईपीएल की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा था.

प्रभसिमरन सिंह का जन्म और परिवार (Prabhsimran Singh Birth and Family):

Anmolpreet Singh and Prabhsimran Singh Anmolpreet Singh and Prabhsimran Singh

भारतीय क्रिकेटर प्रभसिमरन सिंह का जन्म 10 अगस्त 2000 को पंजाब के पटियाला में हुआ था. उनके पिता सतविंदर सिंह, एक सरकारी कर्मचारी हैं और उनकी मां जसबीर कौर, एक गृहणी हैं. प्रभसिमरन सिंह के चचेरे भाई अनमोलप्रीत सिंह भी एक क्रिकेटर हैं, जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. प्रभसिमरन को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति जुनून था. वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग को अपना आदर्श मानते हैं.

प्रभसिमरन सिंह बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Prabhsimran Singh Biography and Family Details):

प्रभसिमरन सिंह का पूरा नाम प्रभसिमरन सिंह
प्रभसिमरन सिंह का डेट ऑफ बर्थ 10 अगस्त 2000
प्रभसिमरन सिंह का जन्म स्थान पटियाला, पंजाब, भारत
प्रभसिमरन सिंह की उम्र 25 साल
प्रभसिमरन सिंह की भूमिका दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज
प्रभसिमरन सिंह के पिता का नाम सतविंदर सिंह
प्रभसिमरन सिंह की माता का नाम जसबीर कौर
प्रभसिमरन सिंह के भाई का नाम अनमोलप्रीत सिंह
प्रभसिमरन सिंह की वैवाहिक स्थिति अविवाहित
प्रभसिमरन सिंह की गर्लफ्रेंड का नाम ज्ञात नहीं

प्रभसिमरन सिंह का लुक (Prabhsimran Singh Looks):

रंग गोरा
आखों का रंग काला
बालों का रंग काला
लंबाई 5 फुट 6 इंच
वजन 70 किलोग्राम

प्रभसिमरन सिंह की शिक्षा (Prabhsimran Singh Education):

प्रभसिमरन सिंह की प्रारंभिक शिक्षा पटियाला के एक प्राइवेट स्कूल से हुई. उन्होंने मुल्तानी मल मोदी कॉलेज से स्नातक तक की पढ़ाई की है. हालांकि, उन्हें पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट खेलना पसंद था.

प्रभसिमरन सिंह का शुरुआती करियर (Prabhsimran Singh Early Career):

Prabhsimran Singh Prabhsimran Singh

स्कूल के दिनों से ही, प्रभसिमरन सिंह ने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और अपनी शानदार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के कारण जल्द ही स्कूल की टीम में जगह बना ली. उनके कोच और शिक्षक उनके खेल के प्रति समर्पण और कौशल से प्रभावित थे और उन्होंने उन्हें सही मार्गदर्शन दिया. वह अपने बड़े चचेरे भाई अनमोलप्रीत सिंह के साथ क्रिकेट खेला करते थे. प्रभसिमरन ने अपने टैलेंट के दम पर पंजाब की अंडर-16 टीम में जगह बनाई.अंडर-16 स्तर पर उनके प्रदर्शन ने उन्हें जल्दी ही अंडर-19 टीम में भी जगह दिला दी.

जून 2018 में, प्रभसिमरन पहली बार सुर्खियों में आए, जब उन्होंने पंजाब की तरफ से खेलते हुए अंडर-23 डिस्ट्रिक्ट मैच में 301 गेंदों में 29 चौकों और 13 छक्कों की मदद से 298 रन बनाए. प्रभसिमरन के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए, उन्हें जल्द ही पंजाब की सीनियर टीम में शामिल किया गया.

प्रभसिमरन सिंह का घरेलू क्रिकेट करियर (Prabhsimran Singh Domestic Cricket Career):

प्रभसिमरन सिंह ने 2018 में अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. 7 दिसंबर 2018 को उन्होंने 2018-19 एसीसी इमर्जिंग टीम्स कप में अफगानिस्तान इमर्जिंग टीम के खिलाफ इंडिया इमर्जिंग टीम के लिए लिस्ट ए में पदार्पण किया. इसके बाद, प्रभसिमरन ने 29 फरवरी 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ पंजाब के लिए अपना टी20 डेब्यू किया. 17 फरवरी 2022 को, प्रभसिमरन सिंह ने 2021-22 रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया, जहां उन्होंने शानदार शतक भी जड़ा.

अपने पहले रणजी मैच में प्रभसिमरन सिंह ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 138 गेंदों में 123 रन की पारी खेली और इस दौरान 21 चौके और एक छक्का लगाया. उन्होंने अब तक 29 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.34 की औसत से कुल 1599 रन बनाए हैं. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांच शतक और 4 अर्धशतक है. जबकि 55 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 45.53 की औसत से 2140 रन बनाए हैं.

प्रभसिमरन सिंह का आईपीएल करियर (Prabhsimran Singh IPL Career):

Prabhsimran Singh Prabhsimran Singh

प्रभसिमरन सिंह को 2019 आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने 4.80 करोड़ रुपये की मोटी रकम पर खरीदा था. उन्होंने 29 अप्रैल 2019 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और मैच में उन्होंने 17 गेंदों पर 16 रन बनाए. पंजाब फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2020 आईपीएल सीजन के लिए बरकरार रखा. हालांकि, उस सीजन उन्हें सिर्फ दो मैचों में खेलने का मौका मिला. प्रभसिमरन को 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने 60 लाख रुपये में फिर से खरीदा था, लेकिन पूरे सीजन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.

प्रभसिमरन सिंह ने आईपीएल 2023 सीजन में पंजाब के लिए 14 मैच खेले और 150.42 के स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल था. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 आईपीएल के लिए रिटेन किया. 2024 सीजन में उन्होंने 14 मैच खेले और 156.81 के स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए.

प्रभसिमरन सिंह का डेब्यू (Prabhsimran Singh Debut):

  • प्रथम श्रेणी - 17-20 फरवरी 2022 को हिमाचल प्रदेश के खिलाफ, दिल्ली में
  • लिस्ट ए - 07 दिसंबर 2018 को अफगानिस्तान इमर्जिंग के खिलाफ, कोलंबो में
  • टी20 - 21 फरवरी 2019 को मध्य प्रदेश के खिलाफ, इंदौर में
  • आईपीएल - 29 अप्रैल 2019 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ, हैदराबाद में

प्रभसिमरन सिंह का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Prabhsimran Singh Career Summary):

प्रारूप कुल मैच पारी कुल रन उच्चतम स्कोर औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौका छक्का
प्रथम श्रेणी (FC) 29 49 1599 202 36.34 69.76 5 4 227 21
लिस्ट ए (List A) 55 54 2140 167 45.53 105.57 6 11 241 82
टी20 (T20) 115 114 3155 119* 30.63 149.03 2 21 317 168
आईपीएल (IPL) 51 51 1305 103 25.58 151.92 1 7 134 71

प्रभसिमरन सिंह के रिकॉर्ड्स (Prabhsimran Singh Records List):

भारतीय युवा क्रिकेटर प्रभसिमरन सिंह के नाम फिलहाल कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. जैसे ही हमें इसके बारे में अधिक जानकारी मिलेगी, यहां अपडेट कर दिया जाएगा.

प्रभसिमरन सिंह की गर्लफ्रेंड (Prabhsimran Singh Girlfriend):

प्रभसिमरन सिंह की गर्लफ्रेंड के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें तो, वह फिलहाल सिंगल हैं और ना ही किसी को डेट कर रहे हैं. प्रभसिमरन अभी सिर्फ अपने खेल कर ध्यान दे रहे हैं.

प्रभसिमरन सिंह नेटवर्थ (Prabhsimran Singh Net Worth):

Prabhsimran Singh Prabhsimran Singh

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की नेटवर्थ लगभग 14 करोड़ रुपये है. उनकी आय का मुख्य स्रोत क्रिकेट है. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और घरेलू क्रिकेट में खेलकर अच्छी कमाई करते हैं. प्रभसिमरन को 2022 आईपीएल नीलीमी में पंजाब किंग्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा था और अगले दो सीजन समान राशि पर रिटेन किया. इसके अलावा, वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी खूब पैसे कमाते हैं. प्रभसिमरन सिंह के पास पटियाला में एक आलीशाल घर हैं, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं.

  • कुल नेटवर्थ - 14 करोड़ रुपये
  • आईपीएल - 4 करोड़ रुपये

प्रभसिमरन सिंह के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Prabhsimran Singh):

  • भारतीय क्रिकेटर प्रभसिमरन सिंह का जन्म 10 अगस्त 2000 को पंजाब के पटियाला में एक सिख परिवार में हुआ था. प्रभसिमरन ने कम उम्र में ही खेलना शुरू कर दिया था और विभिन्न आयु स्तरों पर पंजाब के लिए खूब रन बनाए.
  • प्रभसिमरन पहली बार चर्चा में तब आए, जब उन्होंने जून 2018 में पंजाब के लिए खेलते हुए अंडर-23 डिस्ट्रिक्ट मैच के दौरान 301 गेंदों पर 29 चौकों और 13 छक्कों की मदद से 298 रन बनाए थे.
  • 20 साल की उम्र में, प्रभसिमरन ने 07 दिसंबर 2018 को 2018 एसीसी इमर्जिंग टीम एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ इंडिया इमर्जिंग टीम के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण किया.
  • 29 फरवरी 2019 को प्रभसिमरन ने 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के खिलाफ पंजाब के लिए अपना टी20 डेब्यू किया.
  • प्रभसिमरन सिंह ने 17 फरवरी 2022 को 2021-22 रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और उन्होंने 38 गेंदों में 123 रन की शतकीय पारी खेली.
  • 2018 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद, 2019 आईपीएल के नीलामी में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) ने 4.8 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा था.
  • प्रभसिमरन ने 29 अप्रैल 2019 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 17 गेंदों पर 16 रन बनाए.
  • प्रभसिमरन के लिए आईपीएल 2023 सीजन काफी शानदार रहा. उन्होंने पंजाब के लिए सभी 14 मैच खेले और 150.42 के स्ट्राइक रेट से 358 रन बनाए, जिसमें एक शतक भी शामिल था.
  • प्रभसिमरन सिंह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले अनमोलप्रीत सिंह के चचेरे भाई हैं.
  • प्रभसिमरन एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं. वह उन्हें देखते हुए बड़े हुए हैं और वह वीरेंद्र सहवाग के भी बहुत बड़े प्रशंसक हैं.

प्रभसिमरन सिंह की पिछली 10 पारियां (Prabhsimran Singh last 10 Innings):

मैच रन प्रारूप तारीख
पंजाब बनाम कर्नाटक 5 & 11 प्रथम श्रेणी 29 जनवरी 2026
पंजाब बनाम सौराष्ट्र 44 & 17 प्रथम श्रेणी 22 जनवरी 2026
पंजाब बनाम सौराष्ट्र 87 लिस्ट ए 16 जनवरी 2026
पंजाब बनाम मध्य प्रदेश 88 लिस्ट ए 13 जनवरी 2026
पंजाब बनाम मुंबई 11 लिस्ट ए 08 जनवरी 2026
पंजाब बनाम गोवा 2 लिस्ट ए 06 जनवरी 2026
पंजाब बनाम सिक्किम 53* लिस्ट ए 03 जनवरी 2026
पंजाब बनाम हिमाचल 84 लिस्ट ए 31 दिसंबर 2025
पंजाब बनाम उत्तराखंड 28 लिस्ट ए 29 दिसंबर 2025
पंजाब बनाम छत्तीसगढ़ 30 लिस्ट ए 26 दिसंबर 2025

हमें आशा है कि आपको प्रभसिमरन सिंह का जीवन परिचय (Prabhsimran Singh Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

बल्लेबाजी के आंकड़े

M Inns Runs BF NO HS AVG S/R 100 50 4s 6s
119 117 3286 2200 11 119 31 149.36 2 22 328 177
55 54 2140 2027 7 167 45.53 105.57 6 11 241 82
29 49 1599 2292 5 202 36.34 69.76 5 4 227 21
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
BF: गेंदें खेलीं
NO: नाबाद
HS: उच्चतम स्कोर
AVG: औसत
S/R: स्ट्राइक रेट
100: शतक
50: अर्धशतक
4s: चौके
6s: छक्के

गेंदबाजी के आंकड़े

M Inns Runs OV WKTS AVG ECO BEST 5W
119 0 0 0 0 0 0 0
55 0 0 0 0 0 0 0
29 1 1 1 0 0 1 0
M: मैच
Inns: पारियां
Runs: रन
OV: ओवर
WKTS: विकेट
AVG: औसत
ECO: इकोनॉमी
BEST: सर्वश्रेष्ठ
5W: 5 विकेट

प्रभसिमरन सिंह खबरें

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com