क्या अभिषेक शर्मा खेलेंगे पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला? साथी खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती ने बताई सच्चाई

Published - 13 Feb 2026, 10:26 AM | Updated - 13 Feb 2026, 10:27 AM

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा पेट के इन्फेकशन से जूझ रहे हैं. जिस वजह से वह दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ मुकाबला भी नहीं खेल पाए. हालांकि, वह अब फिट हैं और अपनी प्रैक्टिस में जुट गए हैं. नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक (Abhishek Sharma) की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग XI में शामिल किया गया था. उन्होंने भी मौके का फायदा उठाते हुए सिर्फ 8 गेंदों में 22 रन बना दिए, लेकिन हमेशा की तरह ही वह बड़ी पारी खेलने में विफल रहे.

वहीं, नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अभिषेक शर्मा की हेल्थ पर अपडेट दिया. साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय ओपनर की उपलब्धता की भी जानकारी दी.

वरुण चक्रवर्ती ने IND vs PAK मैच के लिए Abhishek Sharma पर दिया अपडेट

Abhishek Sharma

दरअसल, नामीबिया के खिलाफ 93 रनों की शानदार जीत के बाद स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) उपलबध रहेंगे, वरूण ने कहा, हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए अभिषेक शर्मा टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय ओपनर अब रिकवरी मोड में हैं, और IND vs PAK मुकाबले के लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है.

उन्होंने नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभ्यास सत्र में भी हिस्सा लिया था. लेकिन वह मैच में खेले नहीं थे. हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच में संजू की जगह अभिषेक शर्मा ही पारी की शुरूआत करते हुए नजर आएंगे.

वरुण चक्रवर्ती ने अभिषेक पर आगे कहा, “मुझे लगता है कि वह अगला मैच खेलेंगे, मुझे पक्का नहीं पता. जहाँ तक मैंने उनसे बात की है, वह ठीक लग रहे हैं और उन्होंने आज अभ्यास भी किया. उन्होंने बताया कि वह वापसी के रास्ते में हैं,”

खिलाड़ियों की चोट और बीमारी से जूझ रही है टीम इंडिया

आईसीसी वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत से पहले ही हर्षित राणा चोटिल होकर स्क्वाड से बाहर हो गए थे. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला था. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी बीमार चल रहे थे. जिस वजह से वह USA के खिलाफ मुकाबला भी नहीं खेले थे. लेकिन नामीबिया के खिलाफ उन्होंने वापसी की थी. वहीं, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) पेट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हो गए थे. लेकिन अब वह डिस्चार्ज हो चुके हैं, और पाकिस्तान के खिलाफ मैच की तैयारी में जुटे गए हैं.

वाशिंगटन सुंदर भी विश्व कप के आगाज से पहले ही इंजर्ड हो गए थे. वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वडोदरा में पहले वनडे मैच में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हो हुए थे. वह लंबे समय से बेंगलुरू स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब में थे. लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हो चुके हैं. अब पाकिस्तान के खिलाफ सुंदर धमाकेदार कमबैक करेंगे. उन्होंने दिल्ली के स्टेडियम में भी टीम इंडिया के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था.

IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ भारत ने दर्ज की बड़ी जीत, 93 रन से जीता मुकाबला, 116 पर सिमटी नामीबियाई पारी

भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला कब है?

ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. जिसके लिए फैंस लंबे समय से उत्साहित हैं, और इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के भिड़ने से पहले ही कोलंबो के होटल से लेकर दिल्ली से जाने वाली फ्लाइट तक के दामों में भी भारी इजाफा देखने को मिला है. जिस से साफ जाहिर है कि टीम इंडिया और पाकिस्तान का मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है.

IND vs NAM: ‘’मैं नामीबिया के गेंदबाजों की…’’ नामीबियाई गेंदबाजों के कायल हुए कप्तान सूर्या, मैच के बाद जमकर करी वाहवाही, पाकिस्तान को भी दी नसीहत

Tagged:

team india IND vs PAK abhishek sharma Sanju Samson Varun Chakaravarthy T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com