किस IPL टीम से खेलना चाहोगे? जिम्बाब्वे के ओपनर ब्राइन बैनेट ने तुरंत लिया इस फ्रेंचाइजी का नाम
Published - 28 Feb 2026, 11:41 AM | Updated - 28 Feb 2026, 11:45 AM
जिम्बाब्वे टीम के ओपनर बल्लेबाज और उभरते सितारे ब्राइन बैनेट (Brian Bennett) ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की है। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे भविष्य में आईपीएल अनुबंध मिलने की संभावना पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे अपने करियर का एक बड़ा लक्ष्य बताया। बैनेट ने बिना किसी झिझक के अपनी पसंदीदा टीम का नाम लेते हुए कहा कि इस खतरनाक टीम के लिए खेलना चाहते हैं।
Brian Bennett का आईपीएल खेलने का समस्या

ब्राइन बैनेट से एक पत्रकार ने जब पुछा की आप किस टीम से आईपीएल खेलना पसंद करेंगे ? ब्राइन बैनेट (Brian Bennett) ने इस सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दुनिया के लगभग हर क्रिकेटर की तरह उनका भी सपना आईपीएल का हिस्सा बनना है।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आईपीएल तक पहुंचना ज्यादातर खिलाड़ियों के मुख्य लक्ष्यों में से एक है। आईपीएल में खेलना मेरी बकेट लिस्ट की उन चीजों में शामिल है जिन्हें मैं हकीकत में बदलना चाहता हूं।
बैनेट की यह इच्छा दर्शाती है कि जिम्बाब्वे जैसे उभरते देशों के युवाओं के लिए भी आईपीएल आज के समय में क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच बन चुका है।
Brian Bennett ने आरसीबी से खेलने की इच्छा जताई
जब बैनेट से उनकी पसंदीदा टीम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत आरसीबी का नाम लिया। 22 वर्षीय इस बल्लेबाज ने खुलासा किया कि वह बचपन से ही इस फ्रेंचाइजी के प्रशंसक रहे हैं। दरअसल, बैनेट (Brian Bennett) विराट कोहली और एबी डिविलियर्स को अपना आदर्श मानते हैं, जो लंबे समय तक आरसीबी की पहचान रहे हैं।
बैनेट ने बताया कि वह हर साल घर पर बैठकर आईपीएल देखते हैं और बेंगलुरु की टीम को सपोर्ट करते हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को देखते हुए आरसीबी फ्रैंचाइजी का ध्यान इस युवा खिलाड़ी पर भविष्य में जा सकता है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में Brian Bennett का धमाका
ब्राइन बैनेट ने मौजूदा वक्त में चल रहे T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने प्रदर्शन से पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। उन्होंने टूर्नामेंट के 5 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए, जिसमें भारत के खिलाफ खेली गई उनकी 97 रनों की नाबाद पारी सबसे यादगार रही।
इस पारी के दौरान उन्होंने भारतीय गेंदबाजों, विशेषकर शिवम दुबे की जमकर धुनाई की थी। जिम्बाब्वे को सुपर-8 तक पहुंचाने में बैनेट की भूमिका अहम रही है।
उनके इस शानदार फॉर्म को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि आगामी आईपीएल ऑक्शन में कई टीमें, खासकर आरसीबी, उन पर दांव लगा सकती हैं।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर