वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट: क्या बनेगा 200+ स्कोर या गेंदबाज मचाएंगे कहर, PITCH की अपडेट आई सामने

Published - 03 Mar 2026, 01:06 PM | Updated - 03 Mar 2026, 04:33 PM

Wankhede Stadium Pitch Report

Wankhede Stadium Pitch Report: आईसीसी 2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री ली थी. जबकि, इंग्लैंड ने सुपर-8 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी मैच जीते. अब दोनों टीमें विश्व कप 2026 में पहली बार आमने-सामने होगी. एक अपने ग्रुप की टॉपर है, तो दूसरी नंबर 2 पर रही.

ऐसे में भारत-इंग्लैंड की कोशिश रहेगी कि सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में पहुंचने की. लेकिन उससे पहले जानते हैं कि वानखेड़े स्टेडियम में पिच (Wankhede Stadium Pitch Report) किस का साथ देगी. बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाएंगे या गेंदबाजों का जलवा रहेगा.

Wankhede Stadium Pitch Report: किस का रहेगा दबदबा?

Wankhede Stadium Pitch Report

वानखेडे की पिच (Wankhede Stadium Pitch Report) बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. क्योंकि स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी की है जो बैटरों के लिए बेस्ट कही जाती है. यहां पर रन चेज करना आसान होता है. वानखेडे की बाउंड्री छोटी है, जिस कारण लंबे-लंबे शॉट्स खेले जा सकते हैं. वहीं, मैच की शुरूआत में गेंदबाजों को स्विंग मिलता है लेकिन ढलते दिन के साथ ओस का असर दिखने लगता है.

फिर विकेट लेना मुश्किल हो जाता है और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान. लिहाजा, भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच में बल्लेबाजों का दबदबा रहने वाला है.

इन आंकड़ों में समझे Wankhede Stadium Pitch Report का हाल

  • कुल मैच - 20
  • पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 10
  • पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 10
  • पहली इनिंग का एवरेज स्कोर- 177
  • दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर- 154
  • सबसे बड़े रन के स्कोर का रिकॉर्ड - 254/6 (20 ओवर) WI बनाम ZIM
  • सबसे कम रन के स्कोर का रिकॉर्ड - 80/10 (16.2 ओवर) INDW बनाम ENGW
  • सबसे बड़े रन का स्कोर चेज़ किया गया- 230/8 (19.4 ओवर) ENG बनाम RSA
  • सबसे कम रन का स्कोर डिफेंड किया गया- 143/6 (20 ओवर) WIW बनाम NZW

सेमीफाइनल मुकाबले के लिए भारत-इंग्लैंड दोनों की 15-15 सदस्यीय अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, इन 30 खिलाड़ियों को सुनहरा मौका

वानखेडे की पिच पर कैसा है स्कोरकार्ड?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 19 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 10 मुकाबले जीते हैं. जबकि, दूसरी पारी खेलने वाली टीम ने भी 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. पहली पारी का औसत स्कोर 172 रन रहा है. दूसरी पारी में रन चेज़ करने का स्कोर 154 रहा है.

सेमीफाइनल मुकाबले में इन 4 खिलाड़ियों को जगह नहीं दे रहे कोच गंभीर, ग्राउंड पर सिर्फ मैसेज पहुंचाने का करेंगे काम

Tagged:

team india Ind vs Eng T20 World Cup 2026 wankhede stadium pitch report
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 मार्च को

मुंबई, वानखेड़ें स्टेडियम में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com