VIDEO: नेट्स प्रेक्टिस के दौरान रोहित के सामने उनकी नकल करने लगे कोहली, रोहित ने दिया ऐसा रिएक्शन

Published - 24 May 2021, 12:30 PM

virat kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) व रोहित शर्मा मौजूदा टीम के मुख्य दो स्तंभ हैं। इन दोनों में से जब तक एक बल्लेबाज मैदान पर रहता है, तो टीम मुश्किल से मुश्किल मैच जीतने का दमखम रखती है। विराट-रोहित दोनों के बीच कई बार मनमुटाव की खबरें भी सामने आती रहती हैं। तो वहीं अब इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें विराट, रोहित की नकल उतारते दिख रहे हैं, लेकिन हिटमैन का रिएक्शन देखने लायक है।

Virat Kohli ने उतारी रोहित की नकल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा दोनों ही टीम के मैच विनर खिलाड़ी हैं। भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ काफी इंज्वॉय करते हैं। साथ ही मैदान पर वह प्रैक्टिस के दौरान मजाक-मस्ती भी करते नजर आते हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Virat Kohli हिटमैन को आता देख, उनकी नकल उतारते नजर आ रहे हैं और मगर हिटमैन मुस्कुरा कर आगे बढ़ जाते हैं। वैसे तो ये साफ पता नहीं चल सका है कि वीडियो कब का है, लेकिन देखकर ऐसा लग रहा है कि ये वीडियो आईसीसी विश्व कप 2019 का है।

विराट - रोहित के बीच आती रहती हैं तकरार की खबरें

Virat Kohli

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा टीम इंडिया के दो मुख्य खिलाड़ी हैं। एक बार नहीं बल्कि कई बार इन दोनों के बीच तकरार की खबरें भी आती रहती हैं। विश्व कप 2019 के बाद जब विराट-रोहित के बीच ऐसी खबरें आईं थी, तो विराट ने सामने से आकर ये बात कही थी कि मैं बहुत एक्सप्रेसिव हूं, यदि ऐसा कुछ होगा, तो आपको वो साफ दिख जाएगा।

हालांकि रोहित शर्मा ने कभी भी विराट और अपने रिश्ते को लेकर कमेंट नहीं किया है। मगर इस बात को झुठलाया नहीं जा सकता है कि एक मयान में दो तलवारों का रहना मुश्किल तो है ही। फिलहाल ये दोनों ही खिलाड़ी आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Tagged:

विराट कोहली रोहित शर्मा टीम इंडिया सोशल मीडिया
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com