विराट कोहली का बड़ा बयान, वाशिंगटन सुंदर को मौजूदा समय में अश्विन से बताया बेहतर खिलाड़ी

Published - 11 Mar 2021, 12:43 PM

विराट कोहली-सुंदर

भारत-इंग्लैंड (INDvsENG) के बीच 12 मार्च से टी-20 सीरीज शुरू होने वाली है, और विराट कोहली (Virat Kohli) का हाल ही में आया बयान अब फैंस को भी हैरान कर रहा है. हाल ही में विरोधी टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में तहलका मचाने वाले रविचंद्रन अश्विन (ravichandran ashwin) और वाशिंगटन सुंदर (washington sundar) को लेकर कप्तान ने बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद वो लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं.

आर अश्विन को लेकर विराट कोहली ने दिया चौंकाने वाला बयान

विराट कोहली

दरअसल इंग्लैंड खिलाफ भारतीय टीम ने हाल ही में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी. जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने अपनी गेंदबाजी से अंग्रेजों को तो जमकर परेशान किया ही था, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भी विरोधी टीम पर दबाव डाला था.

एक ही सीरीज में 32 विकेट चटकाने वाले अश्विन का यह रिकॉर्ड उनके टेस्ट करियर का पहला रिकॉर्ड है. अभी तक यह कारनामा उन्होंने किसी और सीरीज में नहीं किया था. एक तरफ जहां इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जीत दिलाने में स्पिनर गेंदबाज ने शानदार भूमिका निभाई थी , तो वहीं कप्तान विराट कोहली ने कुछ ऐसा कहा है, जिस पर फैंस भड़क भी सकते हैं.

अश्विन से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं सुंदर- विराट कोहली

विराट कोहली-अश्विन

दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से अहमदाबाद में 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू हो रही है, और उससे पहले विराट कोहली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आर अश्विन से बेहतर वाशिंगटन सुंदर को बताया है. कप्तान ने अपने हालिया बयान में कहा है कि,

'वाशिंगटन वास्तव में हमारे लिए अच्छा रहा है, इसलिए आप दो समान खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में एक साथ नहीं रख सकते हैं. जब तक वॉशिंगटन अच्छा कर रहे हैं, मैं उन्हें टीम के बाहर नहीं देखता, इसलिए सवाल पूछने के लिए जरूरी है कि, पहले आपके पास उसका तर्क होना चाहिए. आप पूछ रहे हैं तो आप ही मुझे बताइए कि इसमें अश्विन कहां फिट हो रहे हैं'.

विराट कोहली के मुताबित सीमित ओवरों के फॉर्मेट से खत्म हुआ अश्विन का करियर

विराट कोहली

फिलहाल विराट कोहली के बयान से साफ जाहिर होता है कि, कहीं न कहीं रविचंद्रन अश्विन का करियर सीमित ओवरों वाले फॉर्मेट से खत्म हो चुका है. ऐसे में उन्हें फिर से भारतीय टीम के लिए वनडे या फिर टी-20 में खेलते हुए देखना मुश्किल है. हालांकि कप्तान ने अश्विन को करियर को लेकर बयान तो नहीं दिया है. लेकिन अब इस तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं.

Tagged:

विराट कोहली वाशिंगटन सुंदर रविचंद्रन अश्विन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com