फलाहारी बाबा के दावे पर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, 5 करोड़ लेने के आरोप पर दिया बड़ा जवाब
Published - 07 Oct 2026, 01:04 PM | Updated - 07 Oct 2026, 02:06 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और संत प्रेमानंद महाराज से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि किंग कोहली को पांच करोड़ रुपये देकर संत प्रेमानंद महाराज को प्रसिद्ध करने का प्रयास किया गया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर चर्चा चल रही है. वहीं, अब इस मुद्दे को लेकर विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम की ओर से आधिकारिक बयान जारी हुआ है.
Virat Kohli पर लगे आरोप

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर वृन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज के पास जाते और उनसे बातचीत करते हुए देखा गया है. दोनों जब भी भारत में होते हैं तो महाराज जी के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचते हैं. फैंस का भी मानना है कि जब से विराट कोहली संत प्रेमानंद महाराज के दर पर गए हैं तब से नके प्रदर्शन और फॉर्म में भी काफी सुधार हुआ.
हालांकि, फलाहारी महाराज के नाम से फेमस दिनेश शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि विराट कोहली को पाँच करोड़ रुपये देकर संत प्रेमानंद महाराज को मशहूर बनाने की कोशिश की गई.
क्या टीम इंडिया के नए कोच बनेंगे वीवीएस लक्ष्मण? सेलेक्शन मीटिंग में पहुंचने के बाद उठे सवाल
Virat Kohli की टीम की ओर से जारी हुआ बयान
विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने जो भी दावा किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं. उन्होंने बताया,
"हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने विराट कोहली के बारे में जो दावे किए हैं, वे पूरी तरह से झूठे, बेबुनियाद और तथ्यों के लिहाज से गलत हैं. विराट कोहली, प्रेमानंद महाराज के प्रति अपनी गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण ही उनसे मिलने जाते हैं. हम इन दावों का पुरजोर खंडन करते हैं और मीडिया से आग्रह करते हैं कि वे ऐसी बातों को रिपोर्ट करने या आगे बढ़ाने से पहले पूरी सावधानी बरतें, तथ्यों की जांच करें और जिम्मेदारी से रिपोर्टिंग करें."
फलाहारी महाराज ने लगाए थे आरोप
हाल ही में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोदी की आत्महत्या के बाद फलाहारी महाराज ने यह दावा किया है. इसके मुताबिक, जनवरी 2023 में विराट कोहली और प्रेमानंद महाराज जी की पहली मुलाकात के वक्त एक प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी और राजस्थान की एक निजी कंपनी ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे.
दावा है कि इसका उद्देश्य महाराज जी की लोकप्रियता बढ़ाना था. हालांकि, इसके बाद से ही फलाहारी माहराज को सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी झेलनी पड़ रही है. वहीं, विराट कोहली के फैंस ने भी उनके इन दावों को झूठा और बेबुनियादी करारी दिया है.
टीम इंडिया पर बोझ बनता जा रहा ये खिलाड़ी, बार-बार फ्लॉप होने के बाद भी मिल रहे मौके
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर