टीम इंडिया पर बोझ बनता जा रहा ये खिलाड़ी, बार-बार फ्लॉप होने के बाद भी मिल रहे मौके

Published - 07 Oct 2026, 09:54 AM | Updated - 07 Oct 2026, 10:41 AM

Team India 6

टीम इंडिया (Team India) में जगह बना पाना आसान काम नहीं है। कई खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा करने के बावजूद मौके नहीं पा रहे हैं। वहीं, कुछ ने तो आईपीएल में धमाल मचाया है लेकिन फिर भी नेशनल टीम का बुलावा नहीं मिला है। सबसे ज्यादा स्पर्धा टी20 टीम में स्थान को लेकर है, क्योंकि खिलाड़ियों का पूल काफी बड़ा है।

जहां कई खिलाड़ी मौके का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, एक खिलाड़ी ऐसा भी है, जो टीम इंडिया (Team India) पर बोझ बनता जा रहा है। इसे गौतम गंभीर लगातार समर्थन दे रहे हैं, लेकिन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है।

ये खिलाड़ी Team India के लिए बनता जा रहा बोझ

Team India 7

यहां जिस खिलाड़ी की बात हो रही है, वह संजू सैमसन हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी निरंतरता से सभी को हैरान करते हुए सैमसन ने कमाल का प्रदर्शन किया था और टीम इंडिया (Team India) को चैंपियन बनाने में बहुत ही अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, इसके बाद से सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर उनका बल्ला खामोश रहा था, जिसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर जगह नहीं मिली थी।

हालांकि, उनकी वापसी अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए हुई, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक बनाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। लेकिन जापान दौरे पर पूरी तरह फ्लॉप रहे, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का आगाज भी निराशाजनक तरीके से किया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में सैमसन का नहीं चला बल्ला

इकाना स्टेडियम, लखनऊ में 6 अक्टूबर को टीम इंडिया (Team India) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच खेला। इस मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की, जिसमें श्रेयस अय्यर ने नाबाद शतक जड़ा। वहीं, ईशान किशन (37*) ने भी अच्छी पारी खेली। हालांकि, संजू सैमसन फ्लॉप रहे और वे एक बार फिर अपना विकेट सस्ते में गंवा बैठे।

टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने आए संजू ने 9 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए। उनका विकेट अकील हुसैन ने अपनी ही गेंद पर आसान सा कैच लेकर चटकाया।

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है दूसरे टी20 में मौका

संजू सैमसन ने अपनी पिछली चार पारियों में टीम इंडिया के लिए महज 29 रन ही बनाए हैं। इसी वजह से अब उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि वैभव सूर्यवंशी को अच्छा करने के बावजूद नियमित रूप से प्लेइंग XI में जगह नहीं मिल पा रही है। हालांकि, अब 9 अक्टूबर को रांची में होने वाले दूसरे मैच के लिए सैमसन की जगह सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: दूसरे टी20 से पहले बदला टीम इंडिया का कप्तान, RCB के खिलाड़ी को मिली कमान

Tagged:

team india Sanju Samson IND vs WI T20I Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com