दूसरे टी20 से पहले बदला टीम इंडिया का कप्तान, RCB के खिलाड़ी को मिली कमान
Table of Contents
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर को हो गया। पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत का दबदबा देखने को मिला। भारतीय गेंदबाजों ने पहले वेस्टइंडीज को 171 पर ढेर कर दिया और फिर कप्तान श्रेयस अय्यर ने तूफानी शतक बनाकर 14.4 ओवर में ही 8 विकेट से जीत दिला दी।
इस तरह भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब इन दोनों टीमों के बीच 9 अक्टूबर को दूसरा मुकाबला रांची में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच से पहले BCCI ने टीम इंडिया (Team India) के नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।
IND vs WI दूसरे टी20 से पहले Team India को मिला नया कप्तान

काफी लोगों के मन में सवाल आ रहा होगा कि क्या टी20 सीरीज में अब श्रेयस अय्यर कप्तान नहीं होंगे, तो बता दें कि कप्तानी में बदलाव भारतीय महिला टीम में हुआ है। हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट के माध्यम से तीनों फॉर्मेट से कैप्टेंसी छोड़ने की घोषणा की, तभी से नए कप्तान की चर्चा होने लगी थी।
इसके बाद, शाम को BCCI ने आधिकारिक ऐलान करते हुए स्मृति मंधाना को कैप्टेन बना दिया, जो अभी तक उपकप्तान के रूप में नजर आ रही थीं। अब उन्हें तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया (Team India) की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
Honoured. Grateful. Ready. 💙@mandhana_smriti reflects on the immense pride of becoming #TeamIndia Captain and carrying the legacy forward 🫡🇮🇳 pic.twitter.com/qFooagUeJr
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 6, 2026
RCB को मंधाना ने दो बार बनाया चैंपियन
स्मृति मंधाना ने अपनी कप्तानी को महिला प्रीमियर लीग में साबित कर दिया है। उन्होंने ही RCB फ्रेंचाइजी को पहली बार कोई खिताब जीतने में मदद की थी। इसके बाद ही यह टीम फिर आईपीएल में चैंपियन बनने में कामयाब रही लेकिन पहला टाइटल मंधाना ने ही WPL के रूप में जिताया था।
WPL 2024 में स्मृति मंधाना की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली बार चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद, डब्ल्यूपीएल 2026 में भी RCB की टीम चैंपियन बनी।
इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कप्तानी का अनुभव
WPL के अलावा स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कप्तानी की हुई है। मंधाना को टेस्ट में कैप्टेंसी का अनुभव नहीं है लेकिन टी20 और वनडे क्रिकेट में टीम को लीड कर चुकी हैं। टी20 में मंधाना ने टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी 18 मैचों में की है, जिसमें से 11 में जीत मिली और 6 में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 1 मुकाबला बेनतीजा रहा। वहीं, वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 4 मैचों में कमान संभाली है और सभी में टीम ने बाजी मारी है।
यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव के कमबैक का प्लान आया सामने, टीम में लौटने के लिए करना होगा ये काम