6,6,6,4,4,4,4.... ETPL में आया विजय शंकर का तूफान, 43 गेंदों पर ठोक डाले हैरतअंगेज रन
Published - 13 Sep 2026, 03:47 PM | Updated - 13 Sep 2026, 04:52 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) में धमाकेदार बल्लेबाजी कर अपने बल्ले की ताकत का नमूना पेश किया। डबलिन गार्डियंस की ओर से खेलते हुए इस खिलाड़ी ने ग्लासगो कॉस्मिक के गेंदबाजों की कुटाई कर ताबड़तोड़ रन बना डाले। इसके बाद से ही अब विजय शंकर (Vijay Shankar) की पारी की सोशल मीडिया पर जमकर वाहवाही हो रही है।
ETPL में आया Vijay Shankar का तूफान

12 सितंबर को डबलिन गार्डियन्स और ग्लासगो कॉस्मिक के बीच युरोपियन टी20 प्रीमियर लीग 2026 का 23वां मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई वाली डबलिन टीम की पारी 159 रनों पर सिमट गई। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) की तूफ़ानी अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम यह स्कोर हासिल कर पाई। उन्होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 20 रन का आंकड़ा नहीं पार कर सका।
वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का खुलासा! पंत-जायसवाल की वापसी
अली खान ने काटा बवाल
ग्लासगो कॉस्मिक की ओर से गेंदबाजी करते हुए अली खान और टाइमल मिल्स ने दमदार प्रदर्शन दिखाया। इन दोनों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने डबलिन गार्डियन्स के लिए बड़ा स्कोर हासिल कर पाना नाकाम रहा। अली खान ने अपने स्पेल के 3.3 ओवर में 22 रन खर्च 4 विकेट झटकी। जबकि टाइमल मिल्स के हाथ चार ओवरों में तीन विकेट लगी। डबलिन द्वारा दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए आई ग्लासगो कॉस्मिक ने 18.5 ओवरों में ही 162 रन स्कोरबोर्ड पर लगा छह विकेटों से मैच अपने नाम कर लिया।
जॉर्ज मुन्सी ने जड़ा अर्धशतक'
ग्लासगो कॉस्मिक के कप्तान जॉर्ज मुन्सी ने 33 गेंदों में 50 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में यहां योगदान दिया। उनके अलावा फिन एलस ने 30 रन की अहम पारी खेली। जबकि लियम लिविंगतन ने 29 रन और मोसिस हेनरिक्स ने 25 रन जड़े। जेसन रॉय 4 रन बनाकर आउट हुए। गार्डियन्स की ओर से डेविड विली, करैग यंग, जॉर्ज डोकरेल और रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट झटकी।
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर