वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का खुलासा! पंत-जायसवाल की वापसी

Published - 13 Sep 2026, 03:09 PM | Updated - 13 Sep 2026, 03:39 PM

IND vs WI

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद टीम इंडिया वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। भारतीय सरजमीं पर होने वाली ये सीरीज मेजबान टीम के खिलाड़ियों के लिए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से काफी अहम है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के बीच टीम के चयन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है। इस कड़ी में खबर आई है कि वेस्टइंडीज वनडे सीरीज (IND vs WI) के लिए टीम इंडिया में ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल की वापसी हो सकती है।

IND vs WI ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का खुलासा

IND vs WI

27 सितंबर से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय चयनकर्ता इस सीरीज़ के लिए एक मज़बूत और दमदार टीम चुनने की फिराक में होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की विंडीज़ सीरीज (IND vs WI) के लिए टीम में वापसी हो सकती है। वेस्टइंडीज वनडे सीरीज इन दोनों खिलाड़ियों के लिए विश्वकप 2027 टीम में जगह पक्का करने का सुनहरा मौका होगी।

इस खिलाड़ी के लिए AFG सीरीज करो या मरो, नहीं चला तो हमेशा के लिए हो जाएगा बाहर

'रो-को' की जोड़ी आ सकती है नजर

ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के अलावा वेस्टइंडीज सीरीज़ के लिए भारत की वनडे टीम में रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और मोहम्मद सिराज को भी शामिल किए जाने की संभावना है। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी भी इस सीरीज में एक-साथ नजर आ सकती है। इंग्लैंड वनडे सीरीज (IND vs WI) के बाद यह दोनों खिलाड़ी पहले बार क्रिकेट मैदान पर नजर आएंगे। ऐसे में सबकी नजरें 'रो-को' की जोड़ी पर टिकी होगी।

कुछ खिलाड़ियों को करनी पड़ सकती है IND vs WI सीरीज मिस

गौरतलब यह है कि एशियन गेम्स 2026 और भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज की तारीखें आपस में टकरा रही हैं। यही वजह है कि श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह समेत कई खिलाड़ियों को विंडीज़ सीरीज से बाहर होना पड़ सकता है। हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

पाकिस्तान की सीरीज हार से भारत को नुकसान? अब ये 2 टीमें कर रहीं WTC फाइनल के लिए क्वालीफाई

Tagged:

team india yashasvi jaiswal rishabh pant IND vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com