इस खिलाड़ी के लिए AFG सीरीज करो या मरो, नहीं चला तो हमेशा के लिए हो जाएगा बाहर
Table of Contents
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज रविवार, 13 सितंबर से होने जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया मेजबान नहीं, बल्कि मेहमान टीम के तौर पर खेलेगी, क्योंकि इसकी मेजबानी BCCI नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड कर रहा है। 17 सितंबर तक चलने वाली यह टी20 सीरीज दिल्ली में खेली जाएगी और अरुण जेटली स्टेडियम में सभी मुकाबले होंगे।
भारत के टॉप स्टार IND vs AFG टी20 सीरीज का हिस्सा हैं। इसी वजह से इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजर होगी। वहीं, एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसके लिए यह सीरीज करो या मरो वाली मानी जा रही है।
इस भारतीय खिलाड़ी के लिए IND vs AFG सीरीज है बेहद अहम

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच टी20 सीरीज संजू सैमसन के लिए काफी अहम मानी जा रही है। ओपनिंग करने वाले इस विकेटकीपर खिलाड़ी की जिम्बाब्वे दौरे से नजरअंदाज किए जाने के बाद वापसी हुई है। संजू को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर सिर्फ चार पारियों में फ्लॉप होने के कारण बाहर कर दिया गया था और फिर वैभव सूर्यवंशी ने उनकी जगह ले ली।
हालांकि, अब एक बार फिर से सैमसन की वापसी हुई है और उन्हें इस बार खुद को साबित करना होगा। अगर उन्होंने अच्छा नहीं किया तो फिर उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे भविष्य में बंद भी हो सकते हैं।
सैमसन की प्लेइंग XI में जगह पक्की नहीं
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs AFG) में संजू सैमसन को खेलने का मौका मिलेगा या नहीं, एक बड़ा सवाल है। इसकी वजह स्क्वाड में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी का होना है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ़ तौर पर नहीं कहा कि सैमसन बतौर ओपनर खेलेंगे। उन्होंने कहा कि तीनों की ही अपनी-अपनी खासियत है और जिसे भी मौका मिलेगा, वो टीम के लिहाज से होगा।
रहाणे ने की वैभव के बजाय सैमसन को खिलाने की मांग
काफी सारे दिग्गजों का मानना है कि सैमसन को दोबारा से ओपनिंग का मौका मिलना चाहिए। हाल ही में पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भी ऐसा ही सुझाव दिया। रहाणे ने कहा कि IND vs AFG टी20 सीरीज में भारत को अपने टॉप-3 में कोई बदलाव नहीं करना चाहिए।
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन व ईशान किशन को ही खिलाना चाहिए और टी20 वर्ल्ड कप 2026 वाला टेम्पलेट बरकरार रखना चाहिए। उनके मुताबिक, वैभव को बाहर रखना चाहिए, उनके पास अभी काफी टाइम है।
IND vs AFG टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | समय |
|---|---|---|---|
| पहला टी20 | 13 सितंबर 2026 | दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम | शाम 7:30 बजे |
| दूसरा टी20 | 15 सितंबर 2026 | दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम | शाम 7:30 बजे |
| तीसरा टी20 | 17 सितंबर 2026 | दिल्ली, अरुण जेटली स्टेडियम | शाम 7:30 बजे |
यह भी पढ़ें: जो रूट ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज