इस बल्लेबाज ने डेब्यू में ठोके 101 रन, फिर उसके बाद इसे टीम इंडिया में कभी नहीं मिला मौका, जानें कौन?

Published - 13 Sep 2026, 12:27 PM | Updated - 13 Sep 2026, 01:13 PM

Team India

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे खिलाड़ी आए हैं, जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से घरेलू क्रिकेट में खूब धमाल मचाया, लेकिन जब टीम इंडिया (Team India) में लगातार खेलने का वक्त आया तो उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल सके। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उस भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने महज 18 साल की उम्र में अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ सनसनी मचा दी। इतना ही नहीं, इस खिलाड़ी का सचिन तेंदुलकर के करियर में भी अहम योगदान रहा था।

डेब्यू में 101 रन ठोंकने वाला खिलाड़ी Team India में हुआ नजरअंदाज

Team India 50

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि दाएं हाथ के भारतीय टीम (Team India) के पूर्व बल्लेबाज गुरशरण सिंह हैं। पंजाब के इस बल्लेबाज ने 18 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। इस दौरान इंग्लैंड की टूरिंग टीम के खिलाफ़ वह 101 रन की सनसनीखेज पारी खेलने में सफल रहे। इयान बॉथम और बॉब विलिस जैसे दिग्गज गेंदबाजों की धुनाई कर उन्होंने यह स्कोर हासिल किया।

एशिया कप 2027 की 6 टीमों का हुआ आधिकारिक ऐलान, जानें कौन-कौन शामिल

Team India के लिए खेले सिर्फ दो मैच

गुरशरण सिंह ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान टीम इंडिया (Team India) के लिए एक वनडे और एक टेस्ट मैच खेला। इसमें वह क्रमशः 18 और चार रन बनाने में सफल रहे। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 104 मैच खेलते हुए उन्होंने 147 पारियों में 14 शतक और 30 अर्धशतक की मदद से 5719 रन बनाए। जबकि 31 लिस्ट ए मैच में उनके बल्ले से 581 रन निकले।

सचिन तेंदुलकर ने किया था बड़ा खुलासा

कुछ समय पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक कार्यक्रम में बात करते हुए कहा खुलासा किया कि गुरशरण सिंह ने उनका शतक पूरा करने में मदद की थी। उन्होंने बताया,

"कहते हैं वादे निभाने के लिए होते हैं। मैं मानता हूं कि वादे निभाए भी जाने चाहिए और यही हमारी पहचान है। मुझे याद है 1989 में ईरानी ट्रॉफी का मैच खेल रहा था। ये ट्रायल मैच था जिसके बाद टीम इंडिया का सेलेक्शन होना था। मैं 90 के स्कोर पर था और गुरशरण का हाथ टूटा हुआ था। उन्हें बल्लेबाजी नहीं करनी थी, लेकिन चयन समिति के अध्यक्ष राज सिंह डूंगरपुर ने उनसे कहा कि वे टीम का साथ दें।"

"गुरशरण आए और मेरी सेंचुरी पूरी कराने में मदद की और उसी के बाद मुझे भारतीय टीम के लिए चुना गया। बाद में गुरशरण भी भारत के लिए खेले। मैंने उन्हें मैदान पर और ड्रेसिंग रूम में दिल से धन्यवाद दिया। टूटा हाथ लेकर मैदान में उतरना बहुत बड़ा कदम था। मैं शतक बनाऊं या नहीं यह बाद की बात थी। उनकी नीयत और साहस मेरे लिए सबसे अहम थे।"

जडेजा-सिराज की वापसी, इस युवा को डेब्यू, वेस्टइंडीज सीरीज के लिए सामने आया टीम इंडिया का दल

Tagged:

team india Sachin Tendukar Gursharan Singh
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com