जडेजा-सिराज की वापसी, इस युवा को डेब्यू, वेस्टइंडीज सीरीज के लिए सामने आया टीम इंडिया का दल
Table of Contents
Team India squad: 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। यह सीरीज वेस्टइंडीज के भारत दौरे का हिस्सा है, जिसमें पांच टी20आई मुकाबले भी शामिल हैं। हालांकि, अभी सबसे ज्यादा चर्चा वनडे सीरीज को लेकर हो रही है, क्योंकि अगले कुछ दिनों में BCCI स्क्वाड का ऐलान कर सकता है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) को अपने स्क्वाड में कई प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खेलगी, क्योंकि इसके शेड्यूल का टकराव एशियन गेम्स से हो रहा है। वहीं, कुछ खिलाड़ी चोटिल भी हैं। ऐसे में वनडे स्क्वाड काफी अलग हो सकता है।
एशियन गेम्स 2026 के कारण ये खिलाड़ी Team India के ODI स्क्वाड का नहीं होंगे हिस्सा

जापान में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होना है। इसमें पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा। BCCI ने स्क्वाड में सभी प्रमुख खिलाड़ियों को जगह दी है, जो नियमित रूप से टी20आई टीम का हिस्सा हैं। इसी वजह से काफी सारे खिलाड़ी ऐसे भी सेलेक्ट हुए हैं, जो वनडे में भी नजर आते हैं।
वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को एशियन गेम्स के लिए कप्तान चुना गया है। उनके साथ जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी भी नजर आएंगे। ये सभी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुने गए थे, जिसमें नितीश इंजरी के कारण बाहर हो गए थे और बाद में शिवम को मौका मिला था। अब ये दोनों ही उपलब्ध नहीं होंगे।
हार्दिक पांड्या और हर्षित राणा का चोटिल होने के कारण चयन मुश्किल
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी तक अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं। वे काफी समय से बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे। बीच में उनके फिट होने की खबर आई थी लेकिन गेंदबाजी के दौरान पैर में समस्या हो गई और उन्हें अब कुछ समय तक फिर से रिकवरी करनी होगी। इसी वजह से वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में वे नजर नहीं आएंगे।
हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी, जिससे वो अभी तक ठीक नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से वे अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। वहीं, उनकी डायरेक्ट वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) के वनडे स्क्वाड में वापसी की संभावना कम ही नजर आ रही है।
इन खिलाड़ियों की हो सकती है वनडे टीम में वापसी, ये खिलाड़ी पा सकता है डेब्यू का मौका
भारत (Team India) की वनडे टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए प्रमुख खिलाड़ियों के एशियन गेम्स में खेलने और कुछ के चोटिल होने के कारण कई अन्य खिलाड़ियों को वापसी का मौका मिल सकता है। यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को मुख्य रूप से चुना जा सकता है।
जायसवाल ने अफगानिस्तान वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था लेकिन इंग्लैंड दौरे पर नहीं चुने गए थे। वहीं, ऋतुराज, ऋषभ, जडेजा और सिराज ने काफी समय से टीम इंडिया के लिए कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है।
पेस ऑलराउंडर्स के लिए टीम इंडिया (Team India) के पास हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे तीनों ही उपलब्ध नहीं हैं। इसी वजह से सूर्यांश शेडगे को चुना जा सकता है, जिन्होंने अभी तक सिर्फ 3 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं और वनडे में अभी तक एक भी बार सिलेक्शन नहीं हुआ है।
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हर्ष दुबे, रवींद्र जडेजा, सूर्यांश शेडगे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का वो खतरनाक गेंदबाज, जिसने दोनों पारी में नहीं दिया एक भी रन, चटकाएं दनादन विकेट
Tagged:
shubman gill Virat Kohli team india Rohit Sharma Mohammed Siraj ravindra jadeja Suryansh Shedge IND vs WI ODI Series 2026