विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास, साथ ही आईपीएल को भी कहा अलविदा

Published - 22 May 2026, 07:16 PM | Updated - 22 May 2026, 07:27 PM

Vijay Shankar

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भारत के अनुभवी ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) ने भारतीय घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी है।

35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। विजय शंकर ने कहा कि वह अपने जीवन में नए अवसरों को तलाशने और दुनिया के अन्य हिस्सों में अधिक क्रिकेट खेलने के लिए यह बड़ा कदम उठा रहे हैं।

Vijay Shankar का बड़ा फैसला

VIJAY SHANKAR

ऑलराउंडर विजय शंकर (Vijay Shankar) ने अपने आधिकारिक बयान में साफ किया कि क्रिकेट उनका जीवन है और वह 25 सालों से इस खेल से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घरेलू क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कहने का फैसला उन्होंने इसलिए लिया है ताकि वह विदेशी लीगों में खेल सकें और उन्हें मैदान पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिले।

भारत के लिए साल 2019 का वर्ल्ड कप खेल चुके विजय शंकर ने अपने संदेश में बीसीसीआई, अपनी पुरानी घरेलू टीम तमिलनाडु और त्रिपुरा के साथ सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने अपने करियर में काफी आलोचनाएं और सोशल मीडिया पर नफरत का सामना किया, लेकिन उन्होंने हमेशा सकारात्मक रहने और कड़ी मेहनत करने पर ध्यान दिया।

IPL 2026 के ये 4 कप्तान, अगले सीजन भी बने रहेंगे टीम के राजा, इनकी कुर्सी 2027 में भी पूरी तरह पक्की

विजय शंकर का घरेलू क्रिकेट करियर

घरेलू क्रिकेट में विजय शंकर (Vijay Shankar) एक बहुत बड़ा नाम रहे हैं। उन्होंने लंबे समय तक तमिलनाडु की टीम का प्रतिनिधित्व किया और अपनी कप्तानी में टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब भी दिलाया।

इसके बाद वह त्रिपुरा की टीम के लिए भी खेले। घरेलू सर्किट में बल्ले और गेंद दोनों से उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। अगर उनके घरेलू क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें, तो विजय शंकर ने कुल 77 फर्स्ट-क्लास मैचों में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 4,253 रन बनाए और अपनी मीडियम पेस बॉलिंग से 43 विकेट भी चटकाए। इसके अलावा लिस्ट-ए (घरेलू वनडे) क्रिकेट में भी उनका रिकॉर्ड दमदार रहा है, जहां उन्होंने 106 मैचों में 2,632 रन बनाए और 64 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।

AFG मैचों से बाहर रहे Vaibhav Sooryavanshi अब इस सीरीज में करेंगे डेब्यू! चयनकर्ता मौका देने को तैयार

आईपीएल से संन्यास क्यों लिया?

आईपीएल में भी विजय शंकर (Vijay Shankar) का सफर काफी लंबा और दिलचस्प रहा है। वह इस लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटंस (GT), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) जैसी बड़ी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।

साल 2023 के सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली थीं। विजय शंकर (Vijay Shankar) ने अपने आईपीएल करियर में कुल 78 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 26.23 की औसत से 1,233 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 अर्धशतक भी निकले और उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 69 रन रहा।

गेंदबाजी में उन्होंने इस टूर्नामेंट में 9 विकेट अपने नाम किए। आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में शामिल होने के बाद उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था। इसके बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहकर विदेशी लीगों की तरफ रुख करने का मन बना लिया।

Tagged:

ipl vijay shankar Domestic Cricket
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चेन्नई सुपर किंग्स

अगस्त में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com