AFG सीरीज से पहले इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा, हमेशा के लिए छोड़ा टीम इंडिया का साथ

Published - 11 Sep 2026, 09:09 AM | Updated - 11 Sep 2026, 10:29 AM

Team India 14

अफगानिस्तान के खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND vs AFG) से पहले टीम इंडिया और उसके फैंस के लिए चौंका देने वाली खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट से लंबे समय से जुड़े एक दिग्गज ने अपने पद से इस्तीफ़ा देकर टीम को बड़ा झटका दिया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि उन्होंने अफगानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG) शुरू होने से कुछ दिन पहले ही रिजाइन दिया, जिसके बाद कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन है ये दिग्गज....

IND vs AFG सीरीज से पहले इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा

IND vs AFG सीरीज से पहले इस दिग्गज ने दिया इस्तीफा 34

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG) शुरू होने से ठीक पहले भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। टीम के फिजियों कमलेश जैन ने नौकरी से इस्तीफा देने का फैसला करते हुए बोर्ड को त्यागपत्र सौंप दिया है। सहायक कोच रायन टेन डोइशे और फील्डिंग कोच टी दिलीप के बाद वह गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोचिंग स्टाफ को छोड़ने वाले तीसरे सदस्य हैं। ऐसे में कमलेश जैन के इस्तीफे ने टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ को सुर्खियों में ला दिया है।

क्यों भुवनेश्वर-शमी नहीं बल्कि यश ठाकुर को मिला AFG सीरीज में मौका, जानें इसके पीछे की वजह

BCCI ने नहीं किया त्यागपत्र स्वीकार

क्रिकबज़ के हवाले से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कमलेश जैन के त्यागपत्र को अब तक स्वीकार नहीं किया है। खबर है कि वह अपना 3 महीने का नोटिस पीरियड पूरा कर रहे हैं। लिहाजा, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज उनकी आखिरी हो सकती है। कहा जा रहा है कि उनके रिजाइन देने की वजह बहुत ज्यादा ट्रेवलिंग करना हैं। बता दें कि कमलेश जैन इस समय अफगानिस्तान टी20 सीरीज (IND vs AFG) के लिए टीम इंडिया के साथ दिल्ली में मौजूद हैं।

2022 में किया था टीम इंडिया को जॉइन

कमलेश जैन की टीम इंडिया में एंट्री जून 2022 में हुई थी, जब राहुल द्रविड़ हेड कोच का पद संभाल रहे थे। करीब साढ़े 4 साल तक वह टीम के फिजियों की भूमिका में नजर आए। लेकिन अब टीम की ज्यादा यात्रा के चलते उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। हालांकि, इस बारे में अब तक BCCI की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इसी के साथ बताते हुए चले कि कमलेश जैन आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के फिजियों भी रह चुके हैं।

हसन अली ने अपनी भारतीय पत्नी को दिया धोखा? सामिया आरजू ने सोशल मीडिया पर सरेआम खोली पोल

Tagged:

team india bcci IND vs AFG Kamlesh Jain
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com