क्यों भुवनेश्वर-शमी नहीं बल्कि यश ठाकुर को मिला AFG सीरीज में मौका, जानें इसके पीछे की वजह
Table of Contents
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत ने अपने स्क्वाड में एक बदलाव करते हुए चोटिल हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर (Yash Thakur) को शामिल किया है। हर्षित को इंग्लैंड दौरे पर चोट लगी थी, जिससे उबरने के लिए वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे थे।
हालांकि, एक मैच सिमुलेशन के दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्हें 'रेक्टस फेमोरिस' में खिंचाव (स्ट्रेन) आ गया, जिसके कारण अब वे कुछ और समय के लिए बाहर रहेंगे। इसी वजह से विदर्भ के यश ठाकुर (Yash Thakur) को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में चुना गया है।
BCCI ने हर्षित के रिप्लेसमेंट के रूप में यश को दिया मौका

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का चयन किया था, जिसमें चार खिलाड़ियों का चयन फिटनेस पर निर्भर था। इनमें हर्षित राणा का नाम भी था। उम्मीद जताई जा रही थी कि 13 सितंबर से शुरू होने जा रही सीरीज के लिए वे फिट हो जाएंगे लेकिन 10 सितंबर को उनके बाहर होने की पुष्टि हुई। इसी वजह से उनकी जगह यश ठाकुर (Yash Thakur) को मौका मिला है।
जिम्बाब्वे दौरे पर Yash Thakur ने किया था डेब्यू
यश ठाकुर (Yash Thakur) को पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम में चुना गया था, जहां उन्होंने सात मैचों में 18 विकेट लिए थे। इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने दो मैचों में 9.37 की इकॉनमी रेट से चार विकेट लिए।
इस बीच काफी सारे फैंस के मन में सवाल है कि भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी तेज गेंदबाजों के बजाय यश को क्यों चुना गया तो इसकी वजह हम आपको बताते हैं।
भुवनेश्वर-शमी के बजाय यश ठाकुर का क्यों हुआ चयन?
आईपीएल 2026 में 28 विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार और पिछले एक साल से घरेलू क्रिकेट में लगातार नजर आ रहे मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान सीरीज में मौका नहीं दिया गया। हर्षित के इंजर्ड होने के बावजूद इन दोनों को चयन समिति ने नजरअंदाज कर दिया और यश ठाकुर को चुन लिया। इसकी वजह युवा खिलाड़ियों को आजमाना है।
दरअसल, ये दोनों तेज गेंदबाज 35 साल से ज्यादा के हो गए हैं, जबकि भारत की टी20 टीम में लगातार युवा खिलाड़ियों को मौके दिए जा रहे हैं। इसी वजह से 27 साल के यश को प्राथमिकता दी गई।
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारत का अपडेटेड स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर
यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,4,4,4,4.... ODI डेब्यू में ही इस बल्लेबाज ने मचाया तहलका, 50-100 नहीं ठोक डाले पूरे 150 रन