6,6,6,6,4,4,4,4.... ODI डेब्यू में ही इस बल्लेबाज ने मचाया तहलका, 50-100 नहीं ठोक डाले पूरे 150 रन
Published - 10 Sep 2026, 03:56 PM | Updated - 10 Sep 2026, 04:30 PM
Table of Contents
वनडे क्रिकेट में बल्लेबाज अक्सर अपनी विस्फोटक पारियों से इतिहास रचते नजर आते हैं। इस फॉर्मेट में शतक या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनाना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होता। लेकिन अगर कोई खिलाड़ी अपने डेब्यू मैच में ऐसा कर दिखाए, तो यह अपने आप में ऐतिहासिक हो जाता है। साउथ अफ्रीका के एक बल्लेबाज ने भी यह कारनामा कर दिखाया है। उन्होंने अपने वनडे करियर के पहले ही मुकाबले में 150 रनों की पारी खेल सनसनी मचा दी है।
Jordan Hermann ने अपने डेब्यू मैच में काटा बवाल बवाल

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए नामीबिया दौरे पर गई हुई है। 9 सितंबर को विंडहोक में दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला गया, जिसमें मेजबान टीम के कप्तान ने प्रोटियाज़ टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद अफ्रीकी टीम की ओर से ऑपनिंग करने उतरे जोर्डन हरमन ने मैदान पर आते ही तूफ़ानी अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने नामीबिया के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर खूब रन बटोरें। इस दौरान वह अपने डेब्यू मैच में इतिहास रचने में भी कामयाब हुए।
दलीप ट्रॉफी फाइनल में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, दूसरी पारी में मात्र इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन
डेब्यू मैच में जड़ डाले 150 रन
साउथ अफ्रीका के लिए ओपनिंग करते हुए जोर्डन हरमन (Jordan Hermann) ने 119.04 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 126 गेंदों में 150 रन ठोक डाले। अपनी इस ऐतिहासिक पारी के दौरान उनके बल्ले से 17 चौके और तीन छक्के निकले। उनकी इस पारी की बदौलत प्रोटियाज़ टीम स्कोरबोर्ड पर 348 रनों का विशाल स्कोर लगाने में सफल रही। जोर्डन हरमन के अलावा टोनी डी जॉर्जी ने 72 रनों का योगदान दिया। जबकि डेवाल्ड ब्रेवीस ने 33 रन और कॉर्बिन बॉश ने 39 रन बनाए।
Jordan Hermann के नाम दर्ज हुए कई रिकॉर्ड्स
नामीबिया के खिलाफ 150 रनों की पारी खेल जोर्डन हरमन (Jordan Hermann) ने अपने साथी खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीट्ज़के के नाम दर्ज ODI डेब्यू पर सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 10 फरवरी 2025 को न्यूजीलैंड के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में उन्होंने 148 गेंदों पर 150 रन बनाए थे। इन दोनों से पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के डेसमंड हेन्स के नाम दर्ज था, जो 22 फरवरी 1978 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करते हुए 148 रन बना पाए थे।
Tagged:
south africa cricket team Namibia vs South Africa Jordan Hermannऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर