दलीप ट्रॉफी फाइनल में फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, दूसरी पारी में मात्र इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

Published - 09 Sep 2026, 09:47 AM | Updated - 09 Sep 2026, 03:04 PM

Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने पिछले कुछ समय में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी है. बतौर ओपनर लगातार धमाकेदार पारी खेल वह क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना पाए. लेकिन चैन्नई के मैदान पर खेले गए दिलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल मैच की दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. साउथ ज़ोन के गेंदबाज़ों के सामने उनके लिए दोहरे अंक तक पहुंचना भी नामुमकिन साबित हुआ.

दलीप ट्रॉफी फाइनल में फ्लॉप हुए Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi 5

चैन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में दिलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें ईस्ट जॉन की टीम का साउथ जोन की टीम से हुआ. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई ईशान किशन की अगुवाई वाली टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा. लेकिन दूसरी पारी में ईस्ट जोन के सलामी बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. इस बीच वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के बल्ले ने भी रन बनाने के लिए संघर्ष किया. वह 16 गेंदों में एक चौके की मदद से महज 8 रन बनाकर आउट हो गए.

IND vs WI ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया पर टूटा दुखों का पहाड़! 5 स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं पूरी सीरीज से बाहर

पहली पारी में बनाए 44 रन

त्रिपुरण विजय की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने एन जगदीशण के हाथों अपना विकेट गंवा दिया. इससे पहले ईस्ट जोन की पहली पारी में वह 37 गेंदों में एक छक्का और 5 चौंकों की बदौलत 44 रन बनाने में ही कामयाब हुए थे. दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिमन्यु ईश्वरन भी फ्लॉप रहे.

मोहम्मद सिराज की गेंद पर अपना विकेट गिराने से पहले वह 13 गेंदों में महज 3 रन ही बना सके थे. हालाकिं, पहली पारी में उनका बल्ला जमकर गरजा था. इस दौरान वह 86 गेंदों पर 72 रन बना पाए थे, जिसमें 10 चौके और एक छक्का शामिल है.

ईशान किशन का गरजा बल्ला

दिलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में ईस्ट जॉन के कप्तान ईशान किशन के बल्ले ने खूब धमाल मचाया. पहली पारी में उन्होंने साउथ ज़ोन के गेंदबाजों की धुनाई कर रनों का अंबार लगा दिया. 334 गेंदों का सामना कर उन्होंने 30 चौकों और सात छक्कों की मदद से 270 रन ठोंक दिए. उनके अलावा कुमार कुशग्राह ने 101 रन और शिखर मोहन ने 85 रनों का योगदान दिया. अनुकूल रॉय और मोहम्मद कौनाइन कुरैशी ने क्रमशः 45 और 46 रन निकले.

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने जीता दिल, देश के खातिर खेलने के लिए छोड़ा BBL के करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट

Tagged:

ISHAN KISHAN duleep trophy Rishabh Pant Accident East Zone Vaibhav Sooryavanshi
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com