IND vs WI ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया पर टूटा दुखों का पहाड़! 5 स्टार खिलाड़ी हो सकते हैं पूरी सीरीज से बाहर

Published - 09 Sep 2026, 09:54 AM | Updated - 09 Sep 2026, 12:47 PM

IND vs WI

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs WI) से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है. हाल ही में सामने रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के पांच खिलाड़ियों को इस सीरीज से बाहर होना पड़ सकता है। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं के लिए एक संतुलित टीम तैयार करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का असर टीम इंडिया के संयोजन पर भी पड़ सकता है। अब सबकी नजरें इस पर टिकी होंगी कि IND vs WI वनडे सीरीज में टीम मैनेजमेंट अपने इन 5 प्रमुख खिलाड़ियों की कमी कैसे पूरी करता है।

IND vs WI ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया पर टूटा दुखों का पहाड़

Team India 34

भारतीय फैंस के लिए अक्टूबर का महिना काफी दिलचस्प होने वाला है। क्रिकेट के इतिहास में शायद ही ऐसा पहली बार हो रहा है होगा, जब एक ही दिन टीम इंडिया अलग-अलग देशों में खेलते हुए नजर आए।

3 अक्टूबर को जहां एक तरफ भारतीय टीम घर में वनडे सीरीज (IND vs WI) के तीसरे मैच में वेस्टइंडीज टीम का सामना करेगी, तो वहीं दूसरी ओर जापान में श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत की टीम का एक गुट एशिया गेम्स का मेडल राउंड खेलेगा। हालांकि, इस क्लैश की वजह से भारतीय चयनकर्ताओं के सामने टीम संयोजन को लेकर काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

IPL 2027 की नीलामी में हाई डिमांड में रहेंगे ये 3 खिलाड़ी, इनकी बोली जा सकती हैं 30 करोड़ पार

भारतीय चयनकर्ताओं के सामने होगी बड़ी चुनौती

भारतीय टीम को सितंबर के आखिरी में एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होना है, जिसके लिए श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर का चयन हुआ है। ऐसे में इन पांच खिलाड़ियों के लिए वेस्टइंडीज सीरीज का हिस्सा बन पाना मुश्किल है।

दरअसल, एशियन गेम्स में पुरुष वर्ग के मुकाबले 28 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाने हैं, जबकि वेस्टइंडीज सीरीज (IND vs WI) का आयोजन 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा। दोनों टूर्नामेंट की तारीखों में टकराव की वजह से सिलेक्टर्स के लिए संयोजित टीम तैयार करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। इसके लिए उन्हें कई कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

इन खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी

रिपोर्ट्स की माने तो वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है। इस कड़ी में सबसे आगे रजत पाटीदार, भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या का नाम चल रहा है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में इन तीनों खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और टीम में वापसी का दावेदारी ठोंकी।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी।

WTC फाइनल में अब सिर्फ इस समीकरण से पहुंच सकता है भारत, बचे 7 में से इतनी जीत बेहद जरूरी

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com