6,6,6,6,6,6,6,6... फिर आया वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ान, 283 स्ट्राइक रेट से खेल डाली विस्फोटक पारी, उड़ाए 10 गगनचुंबी छक्के

Published - 06 Jan 2026, 11:30 AM | Updated - 06 Jan 2026, 11:54 AM

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय टीम के नन्हें सुपर स्टार वैभव सूर्यवंशी का बल्ला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। 14 साल के वैभव अपने से बड़े उम्र के खिलाड़ियों की तेज गेंदों पर जमकर चौके-छक्कों की बारिश करते हैं और एक बार फिर उनका यही रौंद्र रूप देखने को मिला।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने यहां न सिर्फ 283 के अविश्वनिय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, बल्कि इस पारी में 10 छक्के भी लगाए। जहां विरोधी टीम ने पूरे मैच में सिर्फ तीन छक्के लगाए थे तो सिर्फ 14 साल के वैभव ने अकेले ही 10 छक्के ठोक मैदान पर कोहराम मचा दिया। चलिए आपको बताते हैं कब और कहां देखने को मिली छोटे सुपर स्टार की शानदार पारी।

24 गेंदों पर ठोके 10 छक्के

Vaibhav Suryavanshi 1

आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 5 जनवरी, सोमवार को बेनोनी में खेले गए दूसरे यूथ वनडे मैच में साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के खिलाफ केवल 24 गेंदों पर 10 छक्के जड़ दिए।

बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी इंडिया अंडर-19 टीम के लिए कप्तानी कर रहे वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से कोहराम मचाते हुए कुल 24 गेंदों का सामना किया था, जिसपर उन्होंने 283.33 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 68 रन ठोक दिए थे। वैभव की इस पारी में केवल एक चौका और 10 शानदार छक्के शामिल थे। जिसकी बदौलत उनकी टीम 27 ओवर में 174 रन का टारगेट सफल चेज कर सकी।

बाउंड्री से बनाए 64 रन।

दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ 27 ओवर में मिला 174 रन का लक्ष्य शुरुआत में असंभव लग रहा था, लेकिन वैभव की तूफानी बल्लेबाजी ने पहाड़नुमा लक्ष्य को भी बोना साबित कर दिया। रनों का पीछा करने उतरी इंडिया अंडर-19 को कप्तान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) और आरोन जॉर्ज ने मिलकर 6.1 ओवर में 67 रन की शानदार शुरुआत दी। हालांकि, इसमें कप्तान वैभव का अधिक योगदान रहा।

मैच में वैभव ने पहले 19 गेंदों पर तूफानी पचासा ठोका और फिर 24 गेंदों पर 68 रन ठोककर भारत की जीत की नींव रखी। बता दें कि, इस मैच में वैभव ने 10 छक्के और एक चौका मारा था, यानी उन्होंने अपनी 68 रन की पारी में 64 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए थे, जो कि काफी चौंकाने वाला है।

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली ODI-टी20 सीरीज के लिए 15-15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने, ये तगड़े खिलाड़ी करेंगे दौरा

Vaibhav Suryavanshi बने ‘’प्लेयर्स ऑफ द मैच’’

मैच में प्रोटियाज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था, लेकिन वह भारत की खूंखार गेंदबाजी के आगे 49.3 ओवर में 245 रन पर सिमट गए। अफ्रीका की बल्लेबाजी के बाद मैदान पर बारिश ने दस्तक दी और DLS पद्धति को खेल में लाना पड़ा। बारिश रुकने के बाद भारत को 27 ओवर में 174 रन का लक्ष्य दिया गया, लेकिन भारत ने 23.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर आसानी से टारगेट हासिल कर लिया।

बता दें कि, इस मैच में वैभव के अलावा अभिज्ञान कुंडू ने 42 गेंदों पर नाबाद 48 रन और वेदांत त्रिवेदी ने 57 गेंदों पर नाबाद 31 रन बनाए थे, जिसकी बदौलत भारत ये मैच 8 विकेट से जीत गया। वहीं, वैभव (Vaibhav Suryavanshi) को उनकी शानदार बल्लेबाजी और दो कैच पकड़ने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

BBL में फिर कटाई बाबर आजम ने अपनी नाक, 7 गेंदों पर मात्र 2 रन बनाकर चलते बने पवेलियन

Tagged:

cricket news Vaibhav Suryavanshi Under-19s tour of South Africa 2nd Youth ODI
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

68 रन।

8 विकेट से।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com