Urvil Patel: आईपीएल 2026 में बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटन्स के बीच मैच खेला गया. इस मुकाबले में CSK के युवा क्रिकेटर उर्विल पटेल ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, जो IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है.
वहीं, Urvil Patel ने अपनी मैच विनिंग पारी का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को दिया. उन्होंने इस दौरान जो कुछ भी कहा वह फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
Urvil Patel ने धोनी के लिए क्या कहा?
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा केटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल ले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक ठोका. उन्होंने इस पारी के बाद दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए दिल छू लेने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा,
“जब मैं पिछले 2 मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया, तो मैंने माही भाई से पूछा कि मुझे क्या करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘मुझे तुम्हारी काबिलियत पर कोई शक नहीं है, लेकिन मुझे तुम्हारे दिमाग पर शक है। बस अपना इरादा साफ़ रखो, सही गेंद को सही जगह पर मारो’। इस पारी के लिए मैं माही भाई का शुक्रिया अदा करना चाहता हूँ।”
रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीएल 2026 से पहले धोनी ने उर्विल (Urvil Patel) को एक खास बल्ला गिफ्ट किया था. जिसकी बनावट नीचे से काफी भारी थी. माही ने उन्हें बताया था कि यह बल्ला उन्हें छक्का मारने में काफी मदद करेगा.
आईपीएल 2026 में इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के बाद Urvil Patel ने खास अंदाज में जश्न मनाया. उन्होंने सातवें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर सिंगल लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की.
इसके बाद उन्होंने मैदान पर सबसे पहले ड्रेसिंग रूम की तरफ हाथ जोड़कर खुशी व्यक्त की. फिर उन्होंने अपना बल्ला नीचे रखा और आसमान की तरफ देखकर दोनों हाथ जोड़े.
इसके बाद उर्विल ने अपना हेलमेट उतार दिया, और अपनी जेब से कागज का एक छोटा टुकड़ा निकाला. जिसपर लिखा था “पापा, यह आपके लिए है”
Urvil Patel का आईपीएल करियर
उर्विल पटेल के आईपीएल करियर की बात करें तो वह साल 2025 से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हुए हैं. CSK ने रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हें पिछले साल 30 लाख रूपये में साइन किया था. अब IPL 2026 में वह अब तक सीएसके के लिए 4 मुकाबले खेल चुके हैं.
जिनमें उन्होंने 27.50 की औसत और 234.04 की स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 12 छक्के निकले. साथ ही GT के खिलाफ उर्विल ने एक फिफ्टी भी जड़ी.