न्यूजीलैंड में 2 तो टीम इंडिया में 3 बदलाव, पांचवे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने
Table of Contents
Team India : भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मुकाबला कल खेला जाएगा। तिरुवनंतपुरम में होने वाले इस मैच से पहले दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अहम बदलाव किए हैं। जहां न्यूजीलैंड की टीम ने दो बदलाव किए हैं, वहीं टीम इंडिया (Team India) तीन नए चेहरों के साथ मैदान पर उतर सकती है।
सीरीज़ पहले ही भारत (Team India) के नाम हो चुकी है, लेकिन न्यूजीलैंड की नज़र आखिरी मुकाबला जीतकर सम्मानजनक विदाई लेने पर होगी। आइये जानते हैं दोनों टीमों में क्या होंगे बदलाव ?
पांचवें टी20 में Team India में होंगे तीन बदलाव
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय टीम (Team India) की प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव किए जा सकते हैं। चौथे टी20 मैच में ईशान किशन को आराम दिया गया था, लेकिन अब उनके पांचवें टी20 में वापसी करने की पूरी संभावना है।
वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव की जगह वरुण चक्रवर्ती को अंतिम मुकाबले में मौका दिया जा सकता है। टीम मैनेजमेंट सीरीज़ के आखिरी मैच में बेंच स्ट्रेंथ को परखने के इरादे से इन बदलावों पर विचार कर सकता है।
आखिरी टी20 में दो बदलाव के साथ उतरेगी न्यूजीलैंड
भारत के खिलाफ खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में दो अहम बदलाव कर सकती है। ऑलराउंडर ज़ैकरी फॉल्क्स की जगह अनुभवी जिमी नीशम को टीम में शामिल किया जा सकता है, जिससे बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों में मजबूती मिलेगी।
वहीं तेज़ गेंदबाज़ी विभाग में जैकब डफी की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को मौका मिल सकता है। न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट आखिरी मुकाबले में संतुलित संयोजन के साथ उतरने की तैयारी में है, ताकि सीरीज़ का समापन जीत के साथ किया जा सके।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले आख़िरी मौका
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आख़िरी टी20 मैच होगा।
7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत (Team India) और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमें इस मैच के जरिए अपने संयोजन, खिलाड़ियों की फॉर्म और रणनीति को परखना चाहेंगी।
ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ सीरीज़ का आख़िरी मैच नहीं, बल्कि वर्ल्ड कप की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल भी साबित हो सकता है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
भारत : अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड : टिम सिफर्ट, डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी
Tagged:
indian cricket team IND vs NZ team india cricket news