TOSS REPORT: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर किया फील्डिंग का फैसला, कुछ इस तरह है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Published - 13 Apr 2021, 01:35 PM

KKR

आईपीएल 2021 का पांचवां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है। चेन्नई के एम चिदंमबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीता। टॉस जीतकर कप्तान इयोन मोर्गन ने फील्डिंग करने का फैसला किया है, क्योंकि दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करना आसान होता है।

केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग

KKR

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। मैच शुरु होने से पहले दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आए। जहां, सिक्का उछला और गिरा कोलकाता नाइट राइडर्स के पक्ष में। इस मैच में कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया है। टॉस जीतने के साथ ही केकेआर के पास एडवांटेज रहने वाला है।

देखने को मिलेगी कांटे की टक्कर

भले ही मुंबई इंडियंस ने अपना ओपनिंग मैच गंवा दिया हो, लेकिन ये टीम आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में से एक है और अब तक 5 बार खिताब जीत चुकी है। अब केकेआर के सामने मुंबई की टीम यकीनन मजबूती से वापसी कर सकती है। टीम में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज, गेंदबाज व ऑलराउंडर खिलाड़ी मौजूद हैं, जो MI को मैच जिताने में मदद करेंगे।

दूसरी ओर है कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम, जिसने पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद के चारो खाने चित्त किए थे। ऐसे में ये तय है कि ये मैच कांटे की टक्कर का होने वाला है।

ये है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन टीम

कोलकाता नाइट राइडर्स: नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसीद कृष्ण, वरुण चक्रवर्ती

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, मार्को जानसेन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

Tagged:

आईपीएल 2021 कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई इंडियंस
Sonam Gupta

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com