Tim David ने मुंबई इंडियंस को दिखाई 'मिडल फिंगर', बीच मैदान किया अश्लील इशारा, अब होंगे बैन!

Published - 11 May 2026, 07:49 PM

Tim David

टिम डेविड (Tim David) को लेकर IPL 2026 के 54वें मैच के बाद एक बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस कांटे के मुकाबले में जहाँ बेंगलुरु ने 2 विकेट से बाजी मारी, वहीं आरसीबी के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड अपनी एक शर्मनाक हरकत के कारण चर्चा में आ गए हैं।

सोशल मीडिया पर टिम डेविड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह डगआउट से अश्लील इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद उन पर बीसीसीआई द्वारा सख्त कार्रवाई और बैन लगने का खतरा मंडरा रहा है।

डगआउट में आपा खो बैठे Tim David

TIM DAVID

RCB और MI के बीच मुकाबला हमेशा काफी दिलचस्प रहता है, लेकिन इस बार मैदान पर तनाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया। मैच के दौरान जब मुंबई की टीम दबाव में थी, तब टिम डेविड (Tim David) के एक व्यवहार ने सभी को हैरान कर दिया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि डेविड काफी गुस्से में हैं और वह दोनों हाथों से 'मिडल फिंगर' दिखाते हुए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। यानी की टिम डेविड यहां अश्लील इशारा करते दिखे थे।

हालांकि अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि टिम डेविड (Tim David) ने यह इशारा विपक्षी खिलाड़ियों को किया, अंपायर को या फिर दर्शकों की तरफ, लेकिन उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और अब इसे लेकर भारी बवाल मच गया है।

बची 8 टीमों में से अब ये 4 टीम भी हो जाएगी प्लेऑफ की रेस से बाहर, इनकी राह अब भी बेहद कठिन

IPL कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन, क्या लगेगा बैन?

टिम डेविड की इस हरकत को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का सीधा उल्लंघन माना जा रहा है। इस नियम के तहत मैदान पर किसी भी प्रकार के अभद्र, अश्लील या आपत्तिजनक इशारों का इस्तेमाल प्रतिबंधित है।

यदि मैच रेफरी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे लेवल 2 या लेवल 3 का अपराध मानते हैं, तो टिम डेविड (Tim David) पर मैच फीस के जुर्माने के साथ-साथ एक या दो मैचों का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

इससे पहले भी कई खिलाड़ियों पर मैदान पर खराब व्यवहार के लिए बैन लगाया जा चुका है, और डेविड का यह मामला काफी गंभीर नजर आ रहा है।

CSK vs LSG: 6,6,6,4,6,6.....उर्विल पटेल ने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, 19 साल का रिकॉर्ड टूटा

RCB ने आखिरी गेंद पर जीता रोमांचक मुकाबला

IPL 2026 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में RCB की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में मैच फंस गया। इसके बाद आखिर में टीम को जीत दिलाने में टिम डेविड (Tim David) समेत निचले क्रम के बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई।

मुकाबला आखिरी गेंद तक गया और RCB ने 2 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम ने प्लेऑफ की उम्मीदों को और मजबूत कर लिया, जबकि मुंबई इंडियंस इस सीजन लखनऊ के बाद प्लेऑफ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी।

कप्तान सूर्यकुमार यादव का आखिरी ओवर में युवा गेंदबाज पर भरोसा करना भी चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि मैच लगभग मुंबई ने अपने खेमे में कर लिया था।

Tagged:

Tim David RCB vs MI IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

इंग्लैंड को

रजत पाटीदार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com