IPL 2026 में सबसे बदकिस्मत निकली ये टीम, 1-2 नहीं इसके कुल 7 खिलाड़ी चोटिल, सभी हुए मैच से बाहर

Published - 04 May 2026, 03:24 PM | Updated - 04 May 2026, 03:40 PM

IPL 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब अपने अंतिम फेस की तरफ बढ़ जा रहा है। इस सीजन 46 मैच सफलतापूर्वक खेले जा चुके हैं, जबकि फाइनल समेत 24 मैच अभी भी शेष हैं। टूर्नामेंट का फाइल मैच 31 मई को खेला जाएगा। लेकिन इस सीजन एक टीम ऐसी बदकिस्मत निकली है, जिसके एक या दो नहीं बल्कि पूरे सात खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।

टूर्नामेंट (IPL 2026 ) शुरू होने से पहले जो इस टीम की ताकत माने जा रहे थे, वही खिलाड़ी एक-एक करके बाहर होते रहे और टीम मैनेजमेंट की परेशानियों को कई अधिक बढ़ा दिया। बता दें कि, हम जिस टीम की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स है, जो कि चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स को लगे बड़े झटके

आईपीएल 2026 (IPL 2026) शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जितने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन खिलाड़ी चोटिल होने की ऐसी झड़ी लगी की वह अभी तक जारी है। टीम को सबसे पहला झटका नाथन एलिस के रूप में लगा था, जो कि पुरानी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं तो उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुने गए स्पेंसर जॉनसन भी फिट नहीं हैं।

उनको सीएसके ने 1.5 करोड़ रुपये में बतौर रिप्लेसमेंट चुना था, लेकिन वह भी पीठ की समस्या से उबर रहे हैं। यानी जिस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी रिप्लेसमेंट के तौर पर चुन रही है, वह खुद चोटिल हो जाता है। इसके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद भी दाहिने क्वाड्रिसेप्स में चोट के कारण आईपीएल 2026 (IPL 2026) के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं।

धोनी-आयुष भी IPL 2026 से हुए बाहर!

शुरुआती झटकों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के युवा नंबर तीन बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी बाएं हैमस्ट्रिंग (left hamstring) में गंभीर चोट के कारण बाहर हो गए। बता दें कि, मौजूदा सीजन में आयुष काफी कमाल की फॉर्म में थे। उन्होंने 6 पारियों में 177.87 के खतरनाक स्ट्राइक रेट के साथ 201 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

जबकि महेंद्र सिंह धोनी का भी यह सीजन खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। धोनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और हाल ही में चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने खुलासा किया कि थाला की चोट बढ़ गई है, जिसके बाद उनकी वापसी में थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि, धोनी की गैरमौजूदगी में येलो आर्मी का प्रदर्शन लगातार गिरता जा रहा है।

PSL की 'Team of the Tournament' का हुआ ऐलान, Babar Azam बने कप्तान, ये 10 खिलाड़ी भी शामिल

घोष ने दिया चेन्नई को आखिरी घाव

चेन्नई सुपर किंग्स शुरुआती खिलाड़ियों की चोटों से अभी तक उबर भी नहीं पाई थी कि 28 वर्षींय धाकड़ ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष दाएं पैर में फ्रैक्चर के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 मई (IPL 2026) को खेले गए मुकाबले में घोष को चोट लगी थी, लेकिन तेज दर्द होने के बावजूद उन्होंने 3 ओवर डाले, जिसमें उन्होंने केवल 24 रन खर्च किए और सूर्यकुमार यादव का बड़ा विकेट लिया।

बता दें कि, टीम मैनेजमेंट ने अभी तक घोष के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। घोष के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआथी मैचों से बाहर रहे थे, लेकिन अब वह टीम का हिस्सा बन चुके हैं और मौजूदा सीजन (IPL 2026) में येलो आर्मी के लिए 6 पारियां खेल चुके हैं, लेकिन अच्छा प्रदर्शन अभी तक नहीं कर पाए हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए TEAM INDIA का हुआ ऐलान, 27 साल का खिलाड़ी बना कप्तान, तो 25 वर्षीय उपकप्तान

Tagged:

MS Dhoni chennai super kings cricket news IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com