PSL की 'Team of the Tournament' का हुआ ऐलान, Babar Azam बने कप्तान, ये 10 खिलाड़ी भी शामिल

Published - 04 May 2026, 01:46 PM | Updated - 04 May 2026, 01:49 PM

Team Of The Tournament

Team of the Tournament: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का खिताब बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर जाल्मी ने जीत लिया है। रविवार को (3 मई) लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हैदराबाद किंग्समेन और पेशावर जाल्मी के बीच खेला गया था।

इस मैच में पेशावर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और हैदराबाद किंग्समेन के बल्लेबाजों को 18 ओवर में 129 के मामूली स्कोर पर ऑलआउट कर दिया।

खिताब जीतने के लिए पेशावर जाल्मी को 20 ओवर में 130 रन बनाने थे, लेकिन उन्होंने सिर्फ 15.2 ओवर में 130 रन बनाकर सफलतापूर्वक लक्ष्य को हासिल कर लिया। टूर्नामेंट समाप्त होने के चलिए आपको बताते हैं कि इसकी टीम ऑफ द टूर्नामेंट (Team of the Tournament) कैसी होगी। इस प्लेइंग इलेवन का चयन विस्डेन ने किया है।

Team of the Tournament: बाबर आजम (कप्तान)

पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 73.50 की औसत और 146 के दमदार स्ट्राइक रेट से 588 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतकीय पारियां भी निकली थीं, जो कि उनके फॉर्म में लौटने का संकेत देती है। हालांकि, फाइनल में बाबर आजम अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे और पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गए थे।

साहिबजादा फरहान (मुल्तान सुल्तांस)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में साहिबजादा फरहान ने 10 मैचों में 167 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ 380 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने एक शानदार शतक भी ठोका था। साहिबजादा ने इस प्लेइंग इळेवन में दूसरे ओपनर की जगह कड़ी प्रतिस्पर्धा थी और उन्होंने फखर जमान और स्टीव स्मिथ को पछाड़कर टीम (Team of the Tournament) में जगह बनाई है।

फरहान ने हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ 57 गेंदों में खेली गई 106 रन की नाबाद पारी भी शामिल है, जो इस सीजन का उनका पहला शतक था।

कुसल मेंडिस (विकेटकीपर)

पेशावर जाल्मी के विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस का प्रदर्शन पीएसएल 2026 में बेहद धमाकेदार रहा था। उन्होंने 11 मैचों में 550 रन बनाए थे, जिसमें एक शानदार शतक शामिल था। उन्होंने सीजन में 168 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। बता दें कि, मौजूदा सीजन में वह ग्रीन कैप जीतने से सिर्फ 38 रन पीछे रह गए थे। लेकिन वह इस प्लेइंग इलेवन (Team of the Tournament) में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

शान मसूद (मुल्तान सुल्तांस)

शान मसूद का बल्ला पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में जमकर बरसा था। उन्होंने 11 मैचों में 45.87 की दमदार औसत और 158 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए थे। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 69 रन था। शान ने मुल्तान के लिए कई शानदार पारियां खेली थीं और यही कारण है कि वह इस प्लेइंग इलेवन (Team of the Tournament) में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

उस्मान खान (हैदराबाद किंग्समेन)

हैदराबाद किंग्समेन के विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान पीएसएल 2026 में 13 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 163 के स्ट्राइक रेट से 389 रन बनाए हैं। इस सीजन उस्मान के बल्ले से एक शानदार शतक भी देखने को मिला है। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखते हुए वह इस प्लेइंग इलेवन (Team of the Tournament) में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं।

शादाब खान (इस्लामाबाद यूनाइटेड)

इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान भी विस्डेन की टूर्नामेंट की बेस्ट प्लेइंग इलेवन (Team of the Tournament) में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। शादाब ने मौजूदा सीजन में 10 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 142 के स्ट्राइक रेट से 173 रन बनाए हैं, जबकि इस दौरान उन्होंने 17 विकेट लिए हैं। शादाब ने इस सीजन 7 की इकॉनमी से रन बनाए हैं।

आरोन हार्डी (पेशावर जाल्मी)

आरोन हार्डी ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस सीजन खेले 6 मैचों में 149 के स्ट्राइक रेट के साथ 133 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने गेंदबाजी से 11 बल्लेबाजों का शिकार किया है। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.42 का है। आरोन अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते विस्डेन की बेस्ट प्लेइंग इलेवन (Team of the Tournament) में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

हुनैन शाह (हैदराबाद किंग्समेन)

हैदराबाद किंग्समेन के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हुनैन शाह के बिना यह प्लेइंग इलेवन को पूरी करना काफी मुश्किल होगा। हुनैन शाह ने एलिमिनेटर मैच में शानदार ओवर डाला था, जिसके दम पर उनकी टीम फाइनल में पहुंच पाई थी। जबकि मौजूदा सीजन में उन्होंने 10 मैच में 17 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8.57 का है।

BCCI बनाने जा रही "GIRLFRIEND CULTURE" रुल! जानें क्या होगा ये नियम? क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ पर पड़ेगा कितना असर

मोहम्मद अली (हैदराबाद किंग्समेन)

हैदराबाद किंग्समेन के स्टार गेंदबाज मोहम्मद अली ने पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 12 मैच खेले हैं, जिसमें 20 बल्लेबाजों का शिकार किया है। इस प्रदर्शन के आधार पर उन्होंने विस्डेन की स्टार प्लेइंग इलेवन (Team of the Tournament) में अपनी जगह बनाई है।

सुफियान मुकीम (पेशावर जाल्मी)

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मरून कैप जीतने वाले सुफियान मुकीम भी विस्डेन की स्टार प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। 11 मैचों में उन्होंने 22 विकेट लिए हैं, जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 7.20 का है।

नाहिद राणा (पेशावर जाल्मी)

पेशावर जाल्मी के स्टार गेंदबाज नाहिद राणा भी विस्डेन की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। उन्होंने 5 मैचों में 9 बल्लेबाजों का शिकार किया है, जबकि इस दौरान उनका इकॉममी रेट मात्र 5.44 का है। बता दें कि, इसी प्रदर्शन के चलते पेशावर जाल्मी ने खिताब उठाया है।

VIDEO: कब और किससे शादी कर रहे Shubman Gill? लाइव मैच में कमेंटेटर के सवाल पर GT कप्तान ने दिया जवाब

Tagged:

indian cricket team babar azam Nahid Rana Team of the Tournament
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com