VIDEO: कब और किससे शादी कर रहे Shubman Gill? लाइव मैच में कमेंटेटर के सवाल पर GT कप्तान ने दिया जवाब

Published - 04 May 2026, 01:32 PM | Updated - 04 May 2026, 01:38 PM

Shubman Gill

Shubman Gill: शुभमन गिल इन दिनों आईपीएल 2026 में व्यस्त चल रहे हैं. लेकिन उनकी शादी की चर्चा कम नहीं हुई है. बता दें कि गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ता रहा है. वहीं, फैंस भी यह जानने के लिए बेताब हैं कि गुजरात के कप्तान आखिरकार शादी कब करेंगे?

अब क्रिकेट प्रेमियों की ओर से यह सवाल कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने किया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले से पहले टॉस के दौरान माहौल उस वक्त मजाकिया हो गया, जब डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल (Shubman Gill) से शादी पर सवाल किया.

कब शादी करेंगे Shubman Gill?

Shubman Gill

गौरतलब है कि प्री-मैच या पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान पर्सनल सवाल करने मना है. लेकिन टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन ने शुभमन गिल से यह सवाल पूछकर सभी को चौंका दिया.

उन्होंने गिल (Shubman Gill) से पूछा कि वह शादी कब कर रहे हैं. वहीं, गुजरात कप्तान यह सुनने के बाद कुछ पलों के लिए शांत हो गए. इसके बाद उन्होंने शादी करने की अफवाह का खंडन किया.

वहीं, डैनी मॉरिसन यहां पर नहीं रूके. उन्होंने आगे पूछा कि आने वाले वक्त में किसी और के शादी करने की खबर है? या ऐसा कुछ है जो हमें या फैंस को जानना चाहिए. गिल ने इन सवालों का जवाब देते हुए कहा, "नहीं ऐसा कुछ नहीं है."

Shubman Gil का कई लोगों के साथ जुड़ा नाम

शुभमन गिल (Shubman Gill) अपने रिलेशनशिप की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर चुके हैं कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे हैं. उन्होंने उन खबरों का भी खंडन किया, जिनमें गिल का नाम अलग-अलग अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा है. गिल ने स्पष्ट किया कि वह पिछले तीन साल से सिंगल है, और वह उन लोगों से कभी मिले तक नहीं हैं जिनके साथ उनका नाम जुड़ा है.

हालांकि, शुभमन गिल का नाम सारा तेंदुलकर के साथ सबसे ज्यादा जुड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है दोनों चोरी-छिपे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. गिल और सारा को साथ में कई बार स्पॉट भी किया गया है. लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को खुलकर नहीं स्वीकारा है. ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह दावे कितने सच्चे हैं, और कितने झूठे.

Hardik Pandya पर बड़ा हमला! पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कह दी तीखी बात, कहा- ‘वो सिर्फ प्लास्टिक कप्तान’

IPL 2026 में शुभमन गिल का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 की बात करें तो शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में गुजरात इस सीजन अभी तक 10 मुकाबले खेल चुकी है. जिनमें टीम ने 6 में जीत दर्ज की है जबकि, 4 में हार का सामना करना पड़ा है.

अब GT अंक तालिका में -0.147 रन रेट के साथ पांचवें नंबर पर बनी हुई है. अगर गुजरात बिना हारे अपने आगे के मुकाबले जीत लेती है तो प्लेऑफ की प्रबल दावेदार बन सकती है.

गिल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो उन्होंने 9 मैचों में 42.00 की औसत और 154.9 के स्ट्राइक रेट से 373 रन रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 3 फिफ्टी भी निकली. जबकि, 35 चौके और 17 छक्के भी आए.

MS Dhoni को नमाज़ की सलाह? इसी कारण CSK से निकाले गए Sameer Rizvi! वायरल खबर का सच जानिए

Tagged:

shubman gill GT IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

₹35-50 करोड़ के बीच

8 सितंबर 1999 को पंजाब में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com