BCCI बनाने जा रही "GIRLFRIEND CULTURE" रुल! जानें क्या होगा ये नियम? क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ पर पड़ेगा कितना असर
Published - 04 May 2026, 12:55 PM | Updated - 04 May 2026, 01:07 PM
Table of Contents
BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही गर्लफ्रेंड कल्चर के लिए एक नया नियम लेकर आने वाला है। यह फैसला भारतीय खिलाड़ियों को गर्लफ्रेंड कल्चर से बचाने के लिए लिया जा रहा है। बता दें कि, आज के दौर में खिलाड़ियों की मैदान के साथ-साथ निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रहती है।
यही कारण है कि बीसीसीआई (BCCI) इसको कम करने के लिए एक नया नियम लेकर आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है ये नया नियम और इसके आने के बाद क्रिकेटर्स की निजी जिंदगी पर इसका क्या असर पड़ने वाला है और कौन-कौन से खिलाड़ी इससे अधिक प्रभावित हो सकते हैं।
ये खिलाड़ी आ रहे हैं गर्लफ्रेंड के साथ नजर
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो कि अपनी प्रेमिका के साथ मैदान और मैदान के बाहर साथ दिखाते देते हैं। इसी की रोकथाम के लिए बीसीसीआई (BCCI) एक बड़ा कदम उठाने वाला है।
दरअसल, हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को इस सीजन अक्सर टीम बस में अपनी कथित प्रेमिका के साथ सफर करते हुए देखा गया है।
यहां तक की बस के अलावा कई खिलाड़ियों के साथ होटलों में भी रुकती हैं। इसी कल्चर को रोकने के लिए बीसीसीआई (BCCI) जल्द ही एक नया नियम लेकर आ रहा है, क्योंकि समय रहते अगर इसको पर पूर्ण विराम नहीं लगाया गया तो भविष्य में जाकर क्रिकेट बोर्ड को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
BCCI को किस बात की है चिंता?
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को कुछ गर्लफ्रेंड के इन्फ्लुएंसर होने की स्थिति को लेकर चिंता है। रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि कुछ लोगों ने पहले सोशल मीडिया पर सट्टेबाजी वाले ऐप्स को प्रमोट किया था।
जबकि हाल ही में कुछ खिलाड़ियों और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच विवाद भी देखने को मिला है, जबकि कुछ महिला साथियों ने इसका शिकायतें पुलिस में की हैं। इससे न सिर्फ खिलाड़ियों की बदनामी होती है, बल्कि लीग और क्रिकेट बोर्ड की छवि को भी इससे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसको को रोकने के लिए बीसीसीआई (BCCI) जल्द ही एक नया नियम लेकर आने वाली है।
भविष्य में सामने आ सकती हैं बड़ी समस्याएं
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अगर इसे अभी नहीं रोका गया, तो भविष्य में बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। हम ऐसे मामले देख रहे हैं जहां टीम बसों को गर्लफ्रेंड का इंतजार कराया जा रहा है, और वे खिलाड़ियों के साथ उन्हीं होटलों में रुक रही हैं।"
बता दें कि, अधिकारी ने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (ACU) के कुछ अधिकारी कथित तौर पर प्रेमिकाओं को खिलाड़ियों के साथ रुकने की अनुमति दे रहे थे, यह कहने के बाद कि वह ‘’आधिकारिक रूप से घोषित पार्टनर’’ हैं।
हालांकि, अधिकारी ने यह भी माना, "उनको नहीं पता कि यह ''आधिकारिक गर्लफ्रेंड' वाला नियम कहां से आया। BCCI की औपचारिक नीति में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। हम केवल विशिष्ट दिशानिर्देशों के तहत पत्नियों और परिवार के सदस्यों को ही अनुमति देते हैं। हमें यह पता लगाना होगा कि इसकी अनुमति किसने दी।"
अधिकारी ने कहा, चूंकि इनमें से कई गर्लफ्रेंड जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, इसलिए बोर्ड को चिंता है कि संवेदनशील जानकारी गलती से लीक हो सकती है, जिससे खेल की निष्ठा को खतरा पैदा हो सकता है।
Hardik Pandya पर बड़ा हमला! पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कह दी तीखी बात, कहा- ‘वो सिर्फ प्लास्टिक कप्तान’
BCCI बनाएगा सख्त नियम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई अपनी अगली बैठक में इस मुद्दे को सुलझाने और लीग में "गर्लफ्रेंड कल्चर" के संबंध में सख्त दिशानिर्देश जारी करने के लिए काफी उत्सुक है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यह नियम केवल आईपीएल पर, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दौरों के दौरान भारतीय राष्ट्रीय टीम पर भी लागू होंगे।
बता दें कि, हाल ही में आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को उनकी प्रेमिका माहिका शर्मा के साथ देखा गया है। यहां तक की एक वीडियो भी सामने आया था, जहां टीम बस माहिका का इंतजार कर रही थी। जबकि अर्शदीप सिंह भी अपनी कथित प्रेमिका समरीन कौर के साथ नजर आ चुके हैं।
MS Dhoni को नमाज़ की सलाह? इसी कारण CSK से निकाले गए Sameer Rizvi! वायरल खबर का सच जानिए
Tagged:
bcci indian cricket BCCI rules IPLऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर