इंग्लैंड दौरे के लिए TEAM INDIA का हुआ ऐलान, 27 साल का खिलाड़ी बना कप्तान, तो 25 वर्षीय उपकप्तान
Published - 04 May 2026, 02:49 PM | Updated - 04 May 2026, 02:58 PM
Table of Contents
Team India: इंग्लैड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस दौरे के लिए चयन समिति ने 27 साल की खिलाड़ी को कप्तान बनाया है तो 25 वर्षींय धाकड़ बल्लेबाज को उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा बीसीसीआई ने तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए दल को घोषित कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरीज में किस खिलाड़ी को कप्तान और उप कप्तान बनाया गया है, जबकि किन-किन को मौका दिया गया है।
27 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडिया-ए महिला टीम Team India का ऐलान कर दिया है। एकदिवसीय मैच के लिए टीम का कप्तान 27 वर्षींय अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज हरलीन देओल को बनाया गया है। हरलीन ने भारत के लिए 38 मैच खेले हैं, जिसकी 35 पारियों में उन्होंने 32.24 की दमदार औसत से 1064 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
हरलीन के अलावा महिला वनडे टीम (Team India) की सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल को उप कप्तान बनाया गया है। बता दें कि, प्रतिका को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बीसीसीआई ने यह खास तोहफा दिया है। वहीं, स्क्वाड में सयाली सतघरे, वैष्णवी शर्मा, प्रिया पुनिया, तेजल हसबनीस समेत कई खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
भारत ए वनडे टीम
हरलीन देओल (कप्तान), प्रतिका रावल (उपकप्तान), प्रिया पुनिया, तनिषा सिंह, जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, तेजल हसबनीस, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत, तनुजा कंवर, वैष्णवी शर्मा, शबनम शकील, सयाली सतघरे, जिंतिमानी कलिता, साइमा ठाकोर।
अनुष्का शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
वनडे के अलावा टीम इंडिया (Team India) को इंग्लैंड ए के साथ तीन मैच की टी20 सीरीज भी खेलनी है, जिसकी कमान 22 वर्षींय ऑलराउंडर अनुष्का शर्मा को सौंपी गई है। अनुष्का को हाल ही में महिला सीनियर टीम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में पदार्पण करने का अवसर मिला था।
जबकि अब बीसीसीआई ने उनको टी20 महिला ए टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। वहीं, टी20 टीम की उप कप्तान 25 वर्षींय वृंदा दिनेश को बनाया गया है, जो कि अपने पहले इंटरनेशनल मैच का इंतजार कर रही हैं। इनके अलावा टी20 टीम (Team India) में वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत मिन्नू मणि समेत कई युवाओं को मौका दिया गया है। बता दें कि, यह टीम ऐसे समय में आई है, जब बीसीसीआई ने हाल ही में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है।
Team India A टी20 टीम
अनुष्का शर्मा (कप्तान), वृंदा दिनेश (उपकप्तान), जी कमलिनी (विकेटकीपर), उमा छेत्री, वैष्णवी शर्मा, प्रेमा रावत, पूर्वजा वर्लेकर, जिंतिमणि कलिता, साइमा ठाकोर, सिमरन बहादुर, श्वेता सेहरावत, दीया यादव, मिन्नू मणि, शबनम शकील, तनुजा कंवर।
कब और कहां खेली जाएंगे मैच?
टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 20 जून
- दूसरा टी20: 23 जून
- तीसरा टी20: 25 जून
वनडे सीरीज का शेड्यूल
- पहला वनडे: 28 जून
- दूसरा वनडे: 1 जुलाई
- तीसरा वनडे: 4 जुलाई
PSL की 'Team of the Tournament' का हुआ ऐलान, Babar Azam बने कप्तान, ये 10 खिलाड़ी भी शामिल
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर