शादी के बंधन में बंधा टीम इंडिया का यह स्टार खिलाड़ी, साथी प्लेयर जमकर नाचे, वीडियो वायरल

Published - 25 Jun 2026, 11:23 AM | Updated - 25 Jun 2026, 12:42 PM

Team India 2

भारतीय टीम (Team India) इस समय आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज की तैयारियों में लगी हुई है. 26 जून को खेले जाने वाले पहले मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर कई खिलाड़ियों को टी20 डेब्यू का मौका दे सकते हैं. इसके बाद दोनों टीमें 28 जून को दूसरे मैच के लिए आमने-सामने होंगी. वहीं, IND vs IRE श्रृंखला के शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. टीम इंडिया (Team India) का एक स्टार खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध गया है.

शादी के बंधन में बंधा Team India का यह स्टार खिलाड़ी

Team India

जहां एक तरफ टीम इंडिया (Team India) श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड दौरे की तैयारियां कर रही है, वहीं दूसरी ओर भारत में 29 वर्षीय गेंदबाज आकाश दीप शादी के बंधन में बंध गए हैं. 24 जून को उन्होंने अक्षिता राज के साथ सात फेरे लिए. वाराणसी के एक फाइव स्टार होटल में उनकी शादी हुई, जिसमें कई क्रिकेट खिलाड़ियों और मशहूर कलाकारों ने भी शिरकत की. सोशल मीडिया पर आकाश दीप की बारात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें मुकेश कुमार, शाहबाज़ अहमद और अभिमन्यु ईश्वरन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

ठोके 9 शतक, झटके 253 विकेट, वो खतरनाक ऑलराउंडर जो भारत और आयरलैंड दोनों के लिए खेला

पवन सिंह ने भी दी बधाई

भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह ने भी आकाश दीप की शादी में चार चांद लगाए. वह नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे. बता दें कि शादी का मंडप शिव मंदिर की थीम पर तैयार किया गया था, जहां काशी के पंडितों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सारी रस्में संपन्न करवाई. इस समारोह में कुल 300 लोग शामिल हुए थे. शादी में बनारसी व्यंजनों के साथ कई इंटरनेशनल डिश के विकल्प भी मौजूद थे. पिछले चार दिनों से उनकी शादी की रस्में और तैयारियां चल रही थी.

कौन हैं अक्षिता राज?

बात की जाए आकाश दीप की पत्नी अक्षिता राज की तो वह बिहार के रोहतास जिले के मणिकपुर से ताल्लुक रखती हैं. उनका पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा डेहरी हुई है. उनकी शादी अरेंज्ड मैरिज है, यानी दोनों परिवारों की सहमति से यह रिशता तय हुआ है. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीसीए और एमसीए की डिग्री प्राप्त की है.

इंग्लैंड ODI सीरीज से साफ हुई वर्ल्ड कप 2027 की Team India, वहां कोच गंभीर देंगे इन 15 खिलाड़ियों को मौका

Tagged:

team india shreyas iyer Akash Deep IND vs IRE
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com