टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सिर्फ ट्रेवल करने के लिए चुना गया है ये खिलाड़ी, अब तक एक ही मैच में मिला है मौका

Published - 02 Mar 2026, 12:45 PM | Updated - 02 Mar 2026, 01:00 PM

T20 World Cup 22

T20 World Cup: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने जगह बना ली है। रविवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में भारतीय टीम ने विंडीज के खिलाफ पांच विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की। भारत की इस जीत में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने काफी अहम रोल निभाया।

लेकिन वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में टीम इंडिया के साथ एक ऐसा खिलाड़ी भी ट्रैवल कर रहा है, जिसको अभी तक केवल एक मैच खेलने का मौका मिला है। जबकि बाकी मैचों में ये प्लेयर सिर्फ बेंच गर्म या फिर खेल रहे खिलाड़ियों को पानी पिलाते नजर आया है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी, जिसको केवल एक मैच में कोच गंभीर ने मौका दिया है।

T20 World Cup: ट्रेवल करने के लिए चुना गया है ये खिलाड़ी

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। जहां चार और पांच मार्च को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे तो 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इस टूर्नामेंट में मोहम्मद सिराज को सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला है।

बाकी मैचों में या तो वह बेंच पर बैठे नजर आए हैं या फिर खिलाड़ियों को पानी पिलाने का कार्य सिराज ने किया है। जबकि इस धाकड़ तेज गेंदबाजों को बाकी बचे मैचों में भी मौका मिलना बेहद मुश्किल माना जा रहा है, क्योंकि टीम इंडिया में पहले से हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के रूप में तीन प्रमुख तेज गेंदबाज शामिल हैं। ऐसे में सिराज को मौका मिलना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन लग रहा है।

अमेरिका के खिलाफ ढाया था कहर

मोहम्मद सिराज को टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के पहले मुकाबले में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। उस मैच में जसप्रीत बुमराह तबीयत खराब होने के कारण नहीं खेल थे, जिसके बाद टीम प्रबंधन ने मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका दिया और पहले ही मैच में उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए।

बता दें कि, सिराज की दमदार गेंदबाजी के दम पर ही भारत ने अमेरिका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 29 रन की दमदार जीत हासिल की थी। लेकिन इस मैच के बाद सिराज को दोबारा प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला है। जबकि आगामी मैचों में भी उनका खेलना बेहद मुश्किल लग रहा है।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन फिक्स, इन 11 खिलाड़ियों को सूर्य-गंभीर दे सकते हैं मौका

शुरुआती स्क्वाड में नहीं थे शामिल

बता दें कि, मोहम्मद सिराज को टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के शुरुआती स्क्वाड में शामिल नहीं किया गया था। 20 दिसंबर को घोषित स्क्वाड में सिराज का नाम 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल नहीं था। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद सिराज को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया।

यह बैक टू बैक दूसरा मौका है, जब सिराज भारत के लिए टी20 विश्व कप (T20 World Cup) खेल रहे हैं, क्योंकि इससे पहले वह साल 2024 के संस्करण में भी टीम इंडिया का हिस्सा थे, जिसने बारबाडोज में साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) का खिताब जीता था। जबकि सिराज इस बार भी स्क्वाड का हिस्सा है, लेकिन सिर्फ एक मैच में ही वह अपना योगदान देने में सफल रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन फिक्स, इन 11 खिलाड़ियों को सूर्य-गंभीर दे सकते हैं मौका

Tagged:

team india Gautam Gambhir Mohammed Siraj T20 World Cup
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

हां।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com