RCB का सबसे बड़ा ‘बोझ’ बना ये खिलाड़ी, करता है अपनी टीम के ही टॉप ऑर्डर फेल होने की दुआ
Published - 08 May 2026, 02:59 PM | Updated - 08 May 2026, 03:07 PM
Table of Contents
RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 50वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था, जिसमें एलएसजी ने 9 रन (DLS) से बाजी मारी थी।
शुरुआत खराब होने के बाद आरसीबी (RCB) एक समय मैच में वापसी कर चुकी थी, लेकिन केवल एक खिलाड़ी के कारण उनको यह मैच गंवाना पड़ा। जबकि न सिर्फ इस मैच में बल्कि पूरे सीजन में ये प्लेयर आरसीबी के लिए बोझ बनता नजर आ रहा है, जिसके चलते टीम को जीते हुए मैच भी गंवाने पड़ रहे हैं।
RCB: बल्ले से नहीं निकल रहे हैं रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का प्रदर्शन मौजूदा सीजन में बेहद निराशाजनक रहा है। बल्ले से इस खिलाड़ी ने 10 मैचों की 8 पारियों में 8 की मामूली औसत और 108.47 के साधारण स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 64 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 23 रन है, जो कि एलएसजी के खिलाफ आया था।
जितेश आईपीएल 2026 में केवल एक बार 20 का आंकड़ा पार करने में सफल हुए हैं तो चार पारियों में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं। लेकिन इस प्रदर्शन के बावजूद कप्तान रजत पाटीदार इन खिलाड़ियों को मौके पर मौके दिए जा रहे हैं, जिसका खामियाजा टीम को बड़े मैचों में भुगतना पड़ सकता है।
जितेश की वजह से अन्य बल्लेबाजों पर बढ़ा बोझ
जितेश शर्मा ने आईपीएल 2026 में बल्ले से एक भी बेहतरीन पारी नहीं खेली है तो जब-जब टीम को उनकी जरूरत पड़ी है, वह खराब शॉट खेलकर आउट होते रहे हैं। उनके गैर-जिम्मेदाराना तरीके से आउट होने के कारण शीर्ष क्रम और निचले क्रम में अतिरिक्त दवाब साफ देखने को मिल रहा है।
टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुंणाल पंड्या शानदार फिनिश दे रहे हैं, तो रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्ल भी मिडिल ऑर्डर (RCB) में अपना अहम योगदान दे रहे हैं, परंतु जितेश शर्मा जो कि नंबर पांच पर बैटिंग के लिए आते हैं, वह टीम की बल्लेबाजी क्रम की कमजोर कड़ी बनकर उभरे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट को समय रहते कठोर फैसलें लेंने होंगे, ताकि आगे जाकर टीम को इसका खामियाजा न भुगतना पड़े।
रात को चुपके से अपनी गर्लफ्रेंड को होटल में लाए Jofra Archer, दोनों का प्राइवेट VIDEO हुआ वायरल
कौन कर सकता है जितेश को रिप्लेस?
आरसीबी (RCB) के लिए इस सीजन सबसे बड़ी परेशानी एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रहा है। दरअसल पूरे स्क्वाड में जितेश शर्मा एकमात्र भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं, जबकि फिल साल्ट भी चोटिल होकर बाहर हो गए हैं।
जबकि जॉर्डन कॉक्स भी विकेटकीपर विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं, लेकिन उनको खिलाने के लिए आरसीबी (RCB) को अपनी प्लेइंग इलेवन में एक नहीं बल्कि दो बड़े बदलाव करने होंगे।
जॉक्स को खिलाने के लिए उनको न सिर्फ एक विदेशी खिलाड़ी बाहर करना होगा, बल्कि एक भारतीय बल्लेबाज को भी मौका देना होगा। ऐसे में देखना होगा कि आरसीबी जितेश को बाहर करती है या फिर उनको फॉर्म में आने के लिए कुछ और मौके देती है।
IPL 2026 के बीच फिक्सिंग में पकड़ें गए ये 4 खिलाड़ी, बोर्ड ने कड़ी सजा सुनाते हुए किया सस्पेंड
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर