रात को चुपके से अपनी गर्लफ्रेंड को होटल में लाए Jofra Archer, दोनों का प्राइवेट VIDEO हुआ वायरल
Published - 08 May 2026, 12:02 PM | Updated - 08 May 2026, 01:05 PM
Table of Contents
Jofra Archer: राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर जयपुर में मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। रात के अंधेरे में जोफ्रा चोरी चुपके से एक होटल में युवती के साथ पहुंचे हैं, जिसके बाद अलग-अलग तरह की बातें बनाई जा रही हैं।
यह वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है, जहां पर जोफ्रा (Jofra Archer) अपनी महिला मित्र के साथ पहुंचे हैं। चलिए आपको बताते हैं क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई और जोफ्रा के साथ कौन आ रही है नजर।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर जोफ्रा आर्चर का यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, लेकिन आपको बताते हैं कि यह वीडियो देर रात का नहीं बल्कि शाम सात बजे के आसपास का है। साथ ही यह जोफ्रा अपनी महिला मित्र के साथ किसी होटल में नहीं गए थे, बल्कि जयपुर में स्थित एक मशहूर रेस्टोरेंट मूलचंदजी में डिनर करने गए थे, जहां का यह वीडियो बताया जा रहा है।
Jofra archer is enjoying dinner at moolchand restaurant in Jaipur with his girlfriend pic.twitter.com/5uxFL5JtiF
— Bewda babloo 🧉 (@babloobhaiya3) May 7, 2026
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जोफ्रा (Jofra Archer) के पीछे खाने के लिए टेबल, कुर्सियां और सोफे लगे लगे हुए हैं। जबकि साथ में सफेद रंग का एक फ्रीज भी रखा हुआ है, जो कि होटल के रिसेप्शन पर देखने को नहीं मिलता है।
कौन हैं ये मिस्ट्री गर्ल?
सोशल मीडिया. पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर यह महिला हैं कौन, जिसके साथ जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) खाना खाने आए हैं।
बता दें कि, अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन माना जा रहा है कि यह उनकी मित्र हो सकती है।
वीडियो में महिला का चेहरा भी साफ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन बता दें कि, जोफ्रा लंबे समय से बारबाडोस की रहने वाली डुआना बटलर को डेट कर रहे हैं। दोनों काफी वर्षों से रिलेशनशिप में हैं और उनके साथ में कई निजी कार्यक्रमों में देखा गया है।
शानदार फॉर्म में हैं Jofra Archer

राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में जोफ्रा आर्चर के प्रदर्शन पर बात करें तो वह काफी धमाकेदार रहा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अब तक खेले 10 मैचों में 15 बल्लेबाजों का शिकार किया है और पर्पल कैप की दौड़ में वह काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
जोफ्रा (Jofra Archer) के इस शानदार फॉर्म के कारण टीम को लगातार जीत मिल रही हैं और वह प्लेऑफ में अपनी जगह पुख्ता करने के बेहद करीब है। ऐसे में देखना होगा कि रफ्तार के धनी माने जाने वाले जोफ्रा इस साल अपनी टीम को खिताब दिलाने में सफल होते हैं या फिर नहीं।
IPL 2026 में फिक्सिंग का बड़ा खुलासा! खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड ने बुकियों तक पहुंचाई सीक्रेट जानकारी
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर