टी20 वर्ल्ड कप के बीच इस भारतीय खिलाड़ी की टीम में हुई सरप्राइज एंट्री, BCCI ने किया अधिकारिक ऐलान

Published - 17 Feb 2026, 01:09 PM | Updated - 18 Feb 2026, 01:00 PM

BCCI

BCCI: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में अभी तक भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद कमाल का रहा है। टीम इंडिया ने बैक टू बैक तीन मैच जीतकर सुपर-8 में अपना स्थान पक्का कर लिया है।

लेकिन जहां एक तरफ टीम इंडिया ने सुपर-8 में लगभग एंट्री की है तो दूसरी ओर टीम में एक भारतीय खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री हुई है। बीसीसीआई (BCCI) ने इस खिलाड़ी के टीम इंडिया में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जबकि करीब चार महीने बाद ये प्लेयर टीम इंडिया में वापसी कर रहा है।

BCCI ने इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

जहां एक तरफ भारतीय पुरुष टीम भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा ले रहे हैं तो दूसरी ओर भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रही है। इस दौरे का आगाज 15 फरवरी से हो चुका है, जिसको भारतीय टीम ने अपने नाम किया था।

जबकि इस सीरीज की समाप्ति के बाद 24 फरवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें करीब चार महीने बाद धाकड़ सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल की वापसी हुई है।

भारतीय महिला चयन समिति (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए प्रतिका रावल पर भरोसा जताया है। बता दें कि, प्रतिका आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप 2025 में चोटिल हो गई थीं, जिसके बाद न सिर्फ उनको विश्व कप से बाहर होना पड़ा था, बल्कि काफी लंबे समय तक टीम इंडिया से दूरी भी बनानी पड़ी थी।

बांग्लादेश के खिलाफ हुई थीं चोटिल

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में प्रतिका रावल का बल्ला विरोधी टीमों पर जमकर आग उगल रहा था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय उनके टखने में गंभीर चोट आ गई, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई (BCCI) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पुनर्वास प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

हालांकि, अब मेडिकल टीम की ओर से उनको हरी झड़ी मिल चुकी है और वह पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बता दें कि, प्रतिका की वापसी से भारतीय टीम (BCCI) का शीर्ष क्रम पहले से अधिक मजबूत और आक्रामक नजर आ रहा है, क्योंकि शीर्ष क्रम में उप कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा भी काफी तेजी से रन बनाने के लिए जानी जाती हैं।

बचे हुए टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान, 6 फीट लंबे 5 खिलाड़ियों को मिला मौका

प्रतिका रावल के शानदार वनडे आंकड़े

दाएं हाथ की प्रारंभिक बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 22 दिसंबर 2024 को वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ एकदिवसीय पदार्पण किया था। इसके बाद से अब तक वह भारतीय टीम (BCCI) की नीली जर्सी में 24 वनडे मैच खेल चुकी हैं, जिसकी 23 पारियों में उन्होंने 50.45 की दमदार औसत और 82.83 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1110 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल है।

इसके अलावा प्रतिका अपनी ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से भी विकेट चटकाती हैं। उन्होंने 12 पारियों में गेंदबाजी की है, जिसमें उन्होंने 6 बल्लेबाजों का शिकार किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्रतिका भारत के लिए कितनी उपयोगी बल्लेबाज साबित हो सकती हैं। हालांकि, प्रतिका की वापसी से कप्तान हरमनप्रीत कौन की मुश्किलें भी बढ़ेंगी, क्योंकि टीम में पहले से सलामी बल्लेबाज के तौर पर शेफाली वर्मा मौजूद हैं, जिनका बल्ला विरोधी टीमों पर आग उगल रहा है।

भारत की अपडेटेड स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल और प्रतिका रावल।

ऑफिशियल लिस्ट जारी: ये 5 टीमें कर चुकी क्वालीफाई, जबकि ये पांच हुईं टूर्नामेंट से बाहर

Tagged:

bcci smriti mandhana T20 World Cup 2026 Pratika Rawal
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

छह विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com