IPL 11: ये पांच अनकैप्ड भारतीय गेंदबाज आईपीएल में जमकर बरपा रहे हैं कहर, देखें नाम

Published - 16 May 2018, 06:20 AM | Updated - 24 Jul 2025, 03:24 AM

खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सस्करण का आधा से भी ज्यादा सफ़र निकल चुका है. हालांकि अभी प्लेऑफ की अंतिम चार टीमें फ़ाइनल नहीं हुई हैं. चेन्नई और हैदराबाद तो लगभग अपना पक्का कर चुके हैं लेकिन अन्य दो टीमें कौन सी होंगी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. हर सीजन की तरह इस साल भी कुछ युवा भारतीय प्रतिभाओं ने खूब नाम कमाया है. कुछ इनमें बल्लेबाज हैं, कुछ गेंदबाज हैं तो वहीं कुछ हरफमौला खिलाड़ी भी हैं.

आज हम अपने इस आर्टिकल में कुछ युवा भारतीय तेज़ गेंदबाजों की बात करेंगे जिन्होंने अपने प्रदर्शन से अब तक सबको प्रभावित किया है. इन तेज़ गेंदबाजों को आईपीएल शुरू होने से पहले तक बहुत कम लोग ही जानते थे लेकिन अब इनको लेकर चर्चा किया जा रहा है. इन खिलाड़ियों की लिस्ट जैसे आवेश खान, दीपक चाहर, अंकित राजपूत, शिवम मावी, सिद्धार्थ कौल.

1- आवेश खान-

दिल्ली डेयर डेविल्स की तरफ से खेल इस युवा गेंदबाज ने ओनी सटीक गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है. सटीक लाइनलेंथ के साथ 140 KM/hr से भी ज्यादा रफ़्तार के कारण इस युवा खिलाड़ी ने अच्छे अच्छे बल्लेबाजों को छाक छकाया है. अभी तक पांच मैच खेलने के बाद आवेश ने चार विकेट झटके हैं हालांकि आने वाले टाइम में इस खिलाड़ी में बहुत निखार आएगा. ऐसा मानना है क्रिकेट के जानकारों का.

2- दीपक चाहर-

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे इस युवा गेंदबाज ने भी गज़ब की गेंदबाजी की है. चाहर ने कुल आठ मैचों में 7 विकेट चटकाएं है. इस दौरान इनकी इकॉनमी 7.29 की रही है. चेन्नई के लिए यह गेंदबाज इस टूर्नामेंट में तुरुप का इक्का है.

3- अंकित राजपूत-

किंग्स इलेवन पंजाब की तरह से खेल रहे इस युवा गेंदबाज ने हैदराबाद के खिलाफ एक ही मैच में पांच विकेट झटक रातों रात सुर्खियां बटोर ली. इन्हें भविष्य का सितारा माना जाने लगा. अंकित ने 6 मैचों में अबतक आठ विकेट झटके हैं. जिसमें उनका बेस्ट 5/14 हैं.

4- शिवम मावी-

अंडर- 19 में जलवे बिखेरने के बाद यह लड़का आईपीएल में भी छाया हुआ है. रफ़्तार के साथ साथ जिस सटीक लाइनलेंथ के साथ मावी गेंदबाजी कर रहे हैं उसे देखते ही बनता है. इस युवा गेंदबाज ने 7 मैचों में 3 विकेट लिए है हालांकि इस दौरान इनकी इकॉनमी 9.65 की रही है.

5- सिद्धार्थ कौल:

इस खिलाड़ी को तो शानदार प्रदर्शन का इनाम भी मिल गया. आईपीएल में इनकी गेंदबाजी को देखते हुए इन्हें टीम इंडिया में मौका दिया गया है . सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए कौल ने 12 मैचों में कुल 13 विकेट झटके हैं.

Anurag Singh

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com