वर्ल्ड कप 2027 में रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में शामिल होंगे ये 4 खिलाड़ी, 15 सदस्यीय दल में नहीं मिल पाएगा मौका
Published - 26 Jun 2026, 04:45 PM | Updated - 26 Jun 2026, 05:21 PM
Table of Contents
टीम इंडिया ने अगले साल खेले जाने वाले आईसीसी एकदिवसीय वर्ल्ड कप (World Cup 2027) की तैयारियों में जुट गई है. इस मार्की टूर्नामेंट से पहले भारत को कई वनडे मुकाबले खेलने हैं, जिसमें भारतीय चयनकर्ता कई खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं. ऐसे में किसी भी खिलाड़ी के लिए विश्वकप टीम में जगह बनाना बिल्कुल आसान नहीं होगा.
लेकिन इस बीच कुछ खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मुख्य टीम से बाहर होना पड़ सकता है और रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल हो सकते हैं. तो आइए जानते हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जो वर्ल्ड कप (World Cup 2027) में बतौर रिजर्व प्लेयर टीम के साथ जुड़ सकते हैं.....
World Cup 2027 में रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में शामिल होंगे ये 4 खिलाड़ी
हर्ष दुबे

घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले हर्ष दुबे (Harsh Dubey) को आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए टीम इंडिया में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया जा सकता है.अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी की वजह से उनके लिए मुख्य टीम में जगह बनाना मुश्किल होगा. उन्होंने हाल ही में भारत के लिए वनडे डेब्यू किया है. दो मैचों में वह 4 विकेट निकाल पाए हैं.
वैभव सूर्यवंशी से पहले टी20 डेब्यू का हकदार था ये खिलाड़ी, लेकिन आज तक नहीं दिया कोच गंभीर ने मौका
रुतुराज गायकवाड़
भारतीय युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की गिनती टीम इंडिया के प्रभावशाली खिलाड़ियों में होती है. अपनी दमदार बैटिंग से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है.डोमेस्टिक क्रिकेट और आईपीएल में उनके बल्ले से जमकर रन बरसे हैं. लेकिन रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन जैसे ओपनर बल्लेबाजों की वजह से उन्हें विश्वकप 2027 (World Cup 2027) के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल होना पड़ सकता है. उन्हें अब तक भारत के लिए सिर्फ 9 मैच ही खेलने का मौका मिला है, जिसमें वह एक शतक की मदद से 228 रन बनाए हैं.
मोहम्मद सिराज
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के प्रमुख और अनुभवी गेंदबाजों में से एक रहे हैं. उन्होंने अपनी धारधार गेंदबाजी से टीम के लिए कई अहम मैच जीते हैं. लेकिन अब अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्ण जैसे युवा तेज गेंदबाजों के उभरने की वजह से मोहम्मद सिराज को टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय चयनकर्ता भविष्य का ध्यान रखते हुए युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकते हैं, जिसके कारण मोहम्मद सिराज का नाम रिजर्व प्लेयर्स की सूची में देखने को मिल सकता है.
यशस्वी जयसवाल
इस लिस्ट का आखिरी नाम यशस्वी जयसवाल का है. अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शानदार शुरुआत करने वाले इस खिलाड़ी के लिए वनडे टीम में जगह बनाना काफी चुनौतीपूर्ण है. विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा की उपस्थिति के चलते यशस्वी जायसवाल वनडे वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) में टीम इंडिया के रिजर्व प्लेयर हो सकते हैं. ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें मुख्य टीम में मौका मिल सके.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर