AFG टेस्ट मैच में बेंच गर्म करते ही रह जाएंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, इन्हें नहीं मिलने वाला प्लेइंग-XI में मौका

Published - 02 Jun 2026, 11:57 AM | Updated - 02 Jun 2026, 12:06 PM

AFG

AFG: भारत और अफगानिस्तान (AFG) के बीच एक मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएग, 6 जून 2026 से 10 जून. इस श्रृंखला के लिए बीसीसीाई पहले ही टीम का ऐलान कर चुकी है. अब सीरीज से पहले प्लेइंग XI को लेकर जोरों से चर्चा होने लगी है. क्योंकि टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं.

ऐसे में टीम चयन को लेकर असमंजस बनी हुई है. अब सभी को अंतिम एकादश में मौका मिलना मुश्किल है. वहीं, 4 खिलाड़ी ऐसे होने वाले हैं जिन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है.

AFG टेस्ट सीरीज में इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा खेलने का मौका

1. देवदत्त पड्डीकल

AFG

लिस्ट में पहला नाम देवदत्त पड्डीकल का है, उन्होंने आईपीएल के साथ घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है. हालांकि, टीम में पहले से ही अनुभवी और इन-फॉर्म बल्लेबाजों की भरमार है. जिस वजह से प्लेइंग XI में उनकी जगह बनना मुश्किल लग रहा है.

देवदत्त पड्डीकल ने आईपीएल 2026 में भी शानदार प्रदर्शन किया, और अपने बल्ले से दना-दन रन बनाए. लेकिन इसके बावजूद उनकी अंतिम एकादश में जगह बनाना मुश्किल है. नंबर-3 के स्लॉट पर पड्डीकल से पहले साई सुदर्शन को मौका मिलता नजर आ रहा है. वह कप्तान गिल के काफी अच्छे दोस्त भी है और उन पर कोच गंभीर भी काफी भरोसा जताते हैं.

2. मानव सुथार

इस सूची में दूसरा नाम मानव सुथर का है. युवा स्पिन ऑलराउंडर का फॉर्म में होने के बावजूद प्लेइंग XI में जगह बनाना मुश्किल लग रहा है. क्योंकि टीम में पहले से ही कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं.

टीम कॉम्बिनेशन के चलते और अनुभव की कमी होने के कारण मानव सुथर अफगानिस्तान (AFG) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह बनाने में विफल रह सकते हैं. वाशिंगटन सुंदर के रूप में टीम के पास एक अच्छा ऑलराउंडर पहले से ही मौजूद हैं और वह कोच गंभीर के काफी पसंदीदा भी है, ऐसे में मानव से पहले सुंदर को ही मौका मिलता नजर आ रहा है.

3. ध्रुव जुरेल

तीसरे स्थान पर ध्रुव जुरेल का नाम है. वह एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. लेकिन टीम में पहले से ही केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे दिग्गज विकेटकीपर मौजूद हैं.

ऐसे में अफगानिस्तान (AFG) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ध्रुव जुरेल को मौका मिलना मुश्किल लग रहा है. हालांकि, ध्रुव ने भारत के लिए 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 459 रन बनाए हैं और 1 फिफ्टी भी जड़ी है. हालांकि ऋषभ पंत के टीम में होने के चलते जुरेल का प्लेइंग इलेवन में दूर-दूर तक कोई चांस नजर नहीं आ रहा है.

मटन, चिकन और पीली मिठाई! Vaibhav Sooryavanshi की डाइट का हुआ खुलासा, जानें क्या खाकर लगाते लंबे-लंबे छक्के

4. गुरनूर बराड़

लिस्ट में चौथा और आखिरी नाम तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ का है. वह आमतौर पर 145 किलोमीटर प्रति घंटे (kmph) से अधिक की गति से गेंदबाजी करते हैं. लेकिन टीम में पहले से ही कई अनुभवी और तेज गेंदबाज मौजूद हैं. ऐसे में अफगानिस्तान (AFG) के खिलाफ उनको टेस्ट सीरीज से बाहर बैठना पड़ा सकता है.

क्योंकि टीम मैनेजमेंट टेस्ट में अनुभवी खिलाड़ियों को ज्यादा प्राथमिकता देता है, जो पहले ही से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खुद को साबित कर चुके हैं. ऐसे में यह मानना होगा मोहम्मद सिराज और प्रसिद्द कृष्णा टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे, वहीं तीसरे पेसर की भूमिका में नितीश रेड्डी नजर आ सकते हैं.

Axar Patel की उपकप्तानी पद से छुट्टी, उनकी जगह अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया का नया T20 वाइस-कैप्टन

Tagged:

team india IND vs AFG AFG
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

6 जून से 10 जून तक

शुभमन गिल
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com