Axar Patel की उपकप्तानी पद से छुट्टी, उनकी जगह अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया का नया T20 वाइस-कैप्टन

Published - 02 Jun 2026, 10:27 AM | Updated - 02 Jun 2026, 11:33 AM

Axar Patel

भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) के प्रदर्शन में पिछले कुछ समय से काफी गिरावट आई है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फ्लॉप शो के बाद वह इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में भी अच्छा प्रर्दशन करने में नाकाम रहे. अपनी इस परफ़ोर्मेंस की वजह से उनको सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.

इसी बीच अक्षर पटेल (Axar Patel) को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उनसे उपकप्तानी की गद्दी छिनने वाली है. उनकी गैरमौजूदगी में 31 वर्षीय खिलाड़ी को यह जिम्मेदारी मिल सकती है.

Axar Patel की होगी उपकप्तानी के पद से छुट्टी?

Axar Patel

आईपीएल 2026 के समापन के बाद भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने के लिए है. जून में अफगानिस्तान और आयरलैंड का सामना करने के बाद जुलाई में भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड का दौरा करेंगें. जहां दोनों टीमों के बीच पांच टी20 मैच और तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगें. वहीं, इन सीरीज के आगाज से पहले टी20 टीम इंडिया को लेकर अपडेट आया है.

हाल ही में मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय चयनकर्ता टी20 टीम के लिए कई बड़े कदम उठा सकते हैं. इसी कड़ी में कहा जा रहा है कि बीसीसीआई उपकप्तानी का जिम्मा 31 वर्षीय बल्लेबाज संजू सैमसन को सौंप सकता है. बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अक्षर पटेल (Axar Patel) को उपकप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन इस दौरान वह अपना जलवा बिखेरने में असफल रहे.

IPL 2026 की Team of the Tournament का हुआ ऐलान, साई-गिल बाहर, कोहली-वैभव बने ओपनर

Axar Patel को रिप्लेस कर सकता है ये खिलाड़ी

संजू सैमसन का बीते समय में बतौर बल्लेबाज शानदार प्रर्दशन किया है. आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला गरजा है. चैन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 14 मुकाबलों की 14 पारियों में 43.36 की औसत से दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 477 रन बनाए हैं.

संजू सैमसन की बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया है, जिसके बाद भारतीय चयनकर्ता उन्हें टीम के उपकप्तान के रुप में देख रहे हैं. इस 31 वर्षीय खिलाड़ी के पास नेतृत्व का भी अनुभव है. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में वह कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं.

ये खिलाड़ी बनेगा कप्तान

रिपोर्ट्स की माने तो इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के कप्तानी का भार सूर्यकुमार यादव पर ही रहेगा. उनकी अगुवाई में टीम का टी20 में बेहतरीन प्रर्दशन रहे है. भारत को द्विपक्षीय सीरीज जीताने के अलावा उन्होंने टीम को एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बनाया है.

नजर डाली जाए टीम इंडिया के अन्य अपडेट पर तो टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा क्रुणाल पांड्या की भी टीम में वापसी की संभावना जताई गई है. जहां एक तरफ रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर ड्रॉप हो सकते हैं तो वहीं श्रेयस अय्यर और रजत पाटीदार की टी20 टीम में संभवतः वापसी होगी.

मटन, चिकन और पीली मिठाई! Vaibhav Sooryavanshi की डाइट का हुआ खुलासा, जानें क्या खाकर लगाते लंबे-लंबे छक्के

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com