मटन, चिकन और पीली मिठाई! Vaibhav Sooryavanshi की डाइट का हुआ खुलासा, जानें क्या खाकर लगाते लंबे-लंबे छक्के
Published - 02 Jun 2026, 10:21 AM | Updated - 02 Jun 2026, 10:23 AM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज ने आईपीएल 2026 में खूब धूम मचाई. उन्होंने अपने बल्ले से बड़े से बड़े गेंदबाज को रिमांड पर लिया. उनकी इस तूफानी बैटिंग को देखकर ही दिग्गज क्रिकटेर सचिन तेंदुलकर से लेकर सुनील गावस्कर तक उनके फैन बन गए हैं.
अब सब यही जानना चाहते हैं कि आखिर 15 साल का छोटा बच्चा ऐसा क्या खाता है तो इंटरनेशनल बॉलर्स की धुनाई कर रहा है. आखिर वह इतनी एनर्जी और ताकत लाता कहां से है? चलिए तो आज जानते हैं कि वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) की ताकत का राज....
Vaibhav Sooryavanshi को पसंद है यह डिश

वैभव सूर्यवंशी जितने मैदान में फिट और एनर्जी से भरे दिखते हैं, उतने ही वह खाने के भी शौकीन हैं. खासतौर से नॉनवेज फूड वह काफी पसंद करते हैं. वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें मटन खाना बहुत पसंद है. उसके अलावा चिकन और फिश.
वह फिश से बनी अलग-अलग तरह की डिश काफी खाते हैं. वहीं, उन्हें मिठाईयां भी काफी पसंद है. वैभव को स्वीट में सबसे ज्यादा राजभोग पसंद है, जिसे देखने के बाद वह खुद पर काबू नहीं कर पाते हैं.
वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पूरे सीजन अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया. उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.31 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए हैं.
इस दौरान उनके बल्ले से 5 फिफ्टी और 1 शतक भी निकला. इस तरह वैभव इस पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, और ऑरेंज कैप अपने नाम की.
जबकि, वैभव ने अपने बल्ले से 63 चौके और 72 छक्के जड़े. लेकिन दुर्भाग्यवश वह राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में पहुंचाने में नामकामयाब रहे.
इन 4 बड़ी गलतियों ने डुबोई Gujarat Titans की नैया, इन्ही कारणों के चलते हाथ से फिसल गई ट्रॉफी
वैभव ने जीते 5 अवॉर्ड
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप जीतने के अलावा सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया. वैभव ने इस सीजन में कुल 72 छक्के लगाए.
इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पछाड़ते हुए भी पहला स्थान हासिल कर लिया है. साथ ही 15 साल के RR बल्लेबाज ने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' अवॉर्ड भी अपने नाम किया.
सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 436.5 पॉइंट्स के साथ MVP का अवॉर्ड जीता. वहीं, सीजन का सुपर स्ट्राइकर, सुपर सिक्स ऑफ द सीजन और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब भी वैभव ने अपने नाम किया.
Tagged:
IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshiऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर