Latest News
View All
कप्तान श्रेयस अय्यर ने मीडिया के सामने किया साफ, बताया न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा या नहीं
NZ vs IND Today Match Prediction, 1st T20I – पहले मैच में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी
IND vs NZ: पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, संजू, अभिषेक, वैभव, ईशान.....
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IPL 2027 तक के लिए बाहर हुआ सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की ओपनिंग जोड़ी का खुलासा! ये 2 बल्लेबाज कर सकते हैं पारी की शुरुआत
शुभमन गिल की GT ने उठाया बड़ा कदम, इन 2 स्टार खिलाड़ियों को कर रही रिलीज
इस न्यूजीलैंड गेंदबाज ने वैभव सूर्यवंशी को दिया ओपन चैलेंज! सीरीज शुरू होने से पहले कही ये बात
पाकिस्तान को मिला रविंद्र जडेजा जैसा खतरनाक ऑलराउंडर, इंग्लैंड के खिलाफ झटके 6 विकेट, ठोके 59 रन
कॉमेंट्री कर रहे ये 3 भारतीय दिग्गज भी खेलेंगे IPL 2025, औने-पौने भाव में फ्रेंचाईजी लगाएगी बोली
Published - 15 Oct 2024, 08:46 AM
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) की काउन-डाउन शुरु हो चुका है. 18वें सीजन के शुरु होने में कुछ ही महीनों का समय बचा है. लेकिन, इस साल आईपीएल में मेगा ऑक्शन होना है. जिसे बीसीसीआई दिसंबर में विदेश में आयोजित कर सकती है. जिस पर विश्व भर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें रहने वाली है कि किस प्लेयर्स कितने करोड़ रूपये में खरीदा जाएगा? तो चलिए मेगा ऑक्शन से पहले जान लेते हैं. इन 3 भारतीय दिग्गजों को सबसे कम पैसों में खरीदा जा सकता है. लिस्ट में भारत के लिए 300 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज का नाम शामिल है...
1. अमित मिश्रा
इस लिस्ट में टीम इंडिया के सबसे उम्रदराज 41 वर्षीय स्पिनर गेंदबाज अमित मिश्रा का नाम पहले स्थान पर है. उन्हें साल 2022 में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था. भारत के स्टार गेंदबाज ऑक्शन में अनसोल्ड रहे. लेकिन,साल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने उनको बेस प्राइज 50 लाख में खरीदा था. मिश्रा आईपीएल में सबसे सफल गेंदबाजों में एक हैं. तीन बार हैट्रिक लेने का करिश्मा कर चुके हैं. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) में लखनऊ के द्वारा रिलीज किए जाते हैं तो 18वें सीजन में अनसोल्ड रह सकते हैं या फिर फ्रेंचाइजी बेस प्राइज पर खरीदने का जोखिम ले सकती है.
2. पीयूष चावला
आईपीएल में 192 मुकाबले खेल चुके पीयूष चावला की हालात यह हो चुकी है कि उन पर कोई भी फ्रेचाइजी अपना पैसा लगाना नहीं चाहती है. क्योंकि 35 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी सालों साल क्रिकेट से दूर रहते हैं. ऑफ सीजन में कॉमेंट्री करते हुए नजर आते हैं. जबकि सीजन टू सीजन आईपीएल में खेलते हैं.
ऐसे में फ्रेंचाइजी करेंट प्लेयर्स को अपनी टीम में शामिल करने पर तवज्जों देती है. बता दें कि आईपीएल 2023 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा था. आईपीएल 2022 में वह अनसोल्ड रहे थे. वहीं IPL2024 में उन्हें मुंबई की टीम रिलीज करती है तो ऑक्शन में फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने से बचना चाहेगी.
3. ईशांत शर्मा
इस लिस्ट में तीसरा और आखिरी नाम टीम इंडिया के लिए टेस्ट में 300 से ज्यादा विकेट ले चुके ईशांत शर्मा का है. आईपीएल पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बेस प्राइज यानी 50 लाख में खरीदा था. शर्मा अपने प्रदर्शन से कोई छाप नहीं छोड़ पाए. उन्होंने पिछले साल 9 मैच खेले और 10 विकेट ही ले सके. उनकी इकॉनॉमी भी 10 के आसपास रही है. IPL 2025 में दिल्ली की टीम उन्हें ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है. इस साल ईशांत नीलामी में अनसोल्ड रह जाए तो कोई हैरानी नहीं होगी. क्योंकि, उन्हें साल 2022 में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था.
यह भी पढ़े: IND vs NZ: क्या न्यूज़ीलैंड रोक पाएगी भारत का विजयरथ? जानिए पिच-मौसम और प्लेइंग-XI समेत पहले टेस्ट की सभी जानकारी
Tagged:
IPL 2025 IPL Mega Auction 2025ऑथर के बारे में
स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर