भारत और इंग्लैंड की टी20 सीरीज के मैचों में हुआ बड़ा बदलाव, अब इस नए समय के हिसाब से खेलें जाएंगे मुकाबले
Published - 09 Jun 2026, 11:45 AM | Updated - 09 Jun 2026, 12:23 PM
Table of Contents
IND vs ENG: भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज की तैयारियों में जुट गई है. 13 जून को श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें धर्मशाला में आमने-सामने होंगी. IND vs AFG एकदिवसीय सीरीज के समापन के बाद भारतीय खिलाड़ी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होंगें. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए यह सीरीज बेहद खास होगी. लेकिन इससे पहले IND vs ENG टी20 सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
IND vs ENG टी20 सीरीज के समय में हुआ बदलाव

भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज और वनडे सीरीज खेली जाएगी. 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा, जबकि 14 जुलाई से तीन मुकाबलों की वनडे श्रृंखला की शुरुआत होगी. लेकिन इससे पहले IND vs ENG टी20 सीरीज के समय को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है.
ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मुकाबलों के समय को एक घंटा पहले कर दिया है. सीरीज के तीन टी20 मैचों का समय भारतीय समयानुसार रात 11 बजे था, लेकिन अब इसे बदलकर रात 10 बजे कर दिया गया है.
इस वजह से बदला गया समय
IND vs ENG टी20 सीरीज के समय में बदलाव को लेकर ईसीबी ने कहा कि, "इंग्लैंड में होने वाले इंटरनेशनल मुकाबलों के शुरू होने का समय ईसीबी, आयोजन स्थल, विरोधी बोर्ड और घरेलू व विदेशी प्रसारणकर्ताओं- इस मामले में स्काई स्पोर्ट्स और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क- के बीच बातचीत के बाद तय किया जाता है। शाम साढ़े छह बजे से समय में बदलाव यह दिखाता है कि इंग्लैंड क्रिकेट लुभावनी सीरीज पर कितना निर्भर है। ईसीबी की हाल ही में जारी वित्तीय रिपोर्ट में यह बात साफ हो गई थी।"
नए कप्तान के साथ नजर आएगी भारतीय टीम
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलती नजर आएगी. सूर्याकुमार यादव को टी20 टीम से बाहर किए जाने के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम की कमान सौंपी है. इंग्लैंड की धरती पर भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी. हालांकि, बतौर कप्तान यह उनका दूसरा विदेशी दौरा होगा, क्योंकि इससे पहले वह आयरलैंड दौरा करेंगें, जहां दोनों टीमों के बीच दो टी20 मैच खेले जाएंगें.
IND vs ENG टी20 सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान | समय (IST) |
| पहला टी20 | 1 जुलाई 2026 | रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट | रात 10:00 बजे |
| दूसरा टी20 | 4 जुलाई 2026 | ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर | शाम 7:00 बजे |
| तीसरा टी20 | 7 जुलाई 2026 | ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम | रात 10:00 बजे |
| चौथा टी20 | 9 जुलाई 2026 | काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल | रात 10:00 बजे |
| पांचवां टी20 | 11 जुलाई 2026 | द रोज बाउल, साउथैम्पटन | शाम 7:00 बजे |
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर