IPL 2026 खत्म होते ही बदल जाएगा टीम का हेड कोच, Kumar Sangakkara के हाथों होगी कोचिंग की जिम्मेदारी

Published - 28 May 2026, 03:30 PM | Updated - 28 May 2026, 03:49 PM

Kumar Sangakkara

Kumar Sangakkara : IPL 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच आया है. सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा. उसके बाद क्रिकेट प्रेमियों का मौजूदा सीजन का चैपिंयन मिल जाएगा. इसी बीच श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा (Kumar Sangakkara) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है.

कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि PCB कुमार संगकारा को ODI और टेस्ट फॉर्मेट के लिए बैटिंग कोच नियुक्त कर सकता है. चलिए तो जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Kumar Sangakkara होंगे पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए कोच?

दरअसल, एक सोशल मीडिया पोस्ट का दावा है कि कुमार संगकारा ( Kumar Sangakkara) IPL खत्म होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के लिए बैटिंग कोच की भूमिका में नजर आएंगे. PCB उनसे कोचिंग को लेकर बात कर रहा है. माइक हेसन की बतौर कोच पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज आखिरी होगी.

हालांकि, कुमार संगकारा या pCB की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में यह कहना काफी मुश्किल है कि यह खबर कितनी सच्ची है और कितनी झूठी. फिलहाल, मौजूदा वक्त में कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स के वर्तमान मुख्य कोच (Head Coach) और क्रिकेट निदेशक (Director of Cricket) के रूप में कार्यरत है. उन्हें यह जिम्मेदारी राहुल द्रविड़ के पद छोड़ने के बाद सौंपी गई थी.

कुमार संगकारा की निगरानी में टॉप पर RR

बता दें कि Kumar Sangakkara ने साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के वर्तमान मुख्य कोच और क्रिकेट निदेशक की कुर्सी संभाली थी. हालांकि इससे पहले वह 2021 से 2024 तक रॉयल्स के मुख्य कोच के रूप में सक्रिय रह चुके हैं. उनके कार्यकाल में टीम ने निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया था.

कुमार संगकारा की निगरानी में RR आईपीएल 2022 के फाइनल में पहुंची और 2024 में प्लेऑफ में वापसी की. जिस कारण टीम आईपीएल की सबसे खतरनाक टीम बनकर उभरी.

Vaibhav Sooryavanshi की बल्लेबाजी से इंप्रेस हुए Chris Gayle, BCCI से कर डाली ये खास मांग

कुमार संगकारा का क्रिकेट करियर

Kumar Sangakkara

कुमार संगकारा के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के लिए 13 टेस्ट, 404 वनडे और 56 टी20 मैच खेले हैं. उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में 12400 रन बनाए हैं. 38 शतक और 52 अर्धशतक भी जड़े.

वहीं, T20I में संगकारा के नाम 14234 रन दर्ज है, और इस दौरान अपने बल्ले से 25 शतक- 93 फिफ्टी भी जड़ी. जबकि, ODI में उन्होंने 68 पारियों में 1687 रन बनाने के साथ 10 अर्धशतक जमाए.

RR vs GT Qualifier-2: अगर बारिश में धुला मैच, तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? यहां जानिए नियम

Tagged:

PCB Pakistan Cricket Team Kumar Sangakkara IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com